
कोलकाता, 19 नवंबर . कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी के कैमेक स्ट्रीट स्थित कार्यालय और इमारत की अग्निशमन प्रणाली में कमियां पाई गई है. अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग और Police अधिकारियों के निरीक्षण में ये बात सामने आई.
Thursday दोपहर फायर डिपार्टमेंट और शेक्सपियर सरणी Police स्टेशन की एक टीम ने फायर-सेफ्टी इंतजामों और सुरक्षा नियमों के पालन की जांच करने के लिए परिसर का दौरा किया. यह निरीक्षण कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद किया गया.
निरीक्षण के बाद फायर डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि फायर फाइटिंग सिस्टम में कुछ कमियां पाई गई हैं, जिन्हें ठीक करने के लिए वहां मौजूद लोगों ने कुछ समय मांगा है. अधिकारी ने साफ किया कि जब तक सभी कमियां दूर नहीं हो जातीं, तब तक ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (एनओसी) जारी नहीं किया जाएगा.
अधिकारी ने कहा, “फायर फाइटिंग सिस्टम में कुछ कमियां थीं. उन्होंने कुछ समय मांगा है. अगर सब कुछ ठीक नहीं होता है, तो हम एनओसी नहीं देंगे. कितना समय दिया जाएगा, यह कोर्ट तय करेगा. हमें जो भी जानकारी देनी होगी, हम कोर्ट को देंगे.”
आरोप थे कि कैमेक स्ट्रीट की जिस इमारत में अभिषेक बनर्जी का ऑफिस है, वहां के फ्लोर पर फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं. इस शिकायत के आधार पर ऑफिस खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की गई. सूत्रों के मुताबिक, इमारत के मालिक ने भी ऑफिस खाली करने के लिए कहा है.
ममता बनर्जी गुट की तृणमूल कांग्रेस ने फायर डिपार्टमेंट के आदेश को चुनौती देते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इस मामले की सुनवाई जस्टिस कृष्ण राव की बेंच ने की.
कोर्ट ने कहा कि अगर फायर डिपार्टमेंट दोबारा ऑफिस का निरीक्षण करना चाहता है तो उसे पहले नोटिस देना होगा. इस नोटिस में निरीक्षण की तारीख और समय का साफ तौर पर जिक्र होगा.
Tuesday को फायर डिपार्टमेंट ने कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए निरीक्षण के संबंध में एक नोटिस जारी किया था. इसके बाद, Thursday को Police और फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी फिर से कैमेक स्ट्रीट स्थित ऑफिस पहुंचे थे.
–
एससीएच/
Skip to content