अभिषेक नायर ने की शाई होप की तारीफ, कहा-बहुत दिनों बाद ऐसा खिलाड़ी भारत आया है

New Delhi, 17 अक्टूबर . India और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला Saturday को Bengaluru के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है. भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने इस अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप का विकेट जल्द लेने की सलाह भारतीय टीम को दी है.

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप टीम इंडिया के लिए इस टी20 सीरीज में सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं. होप ने 4 मैचों में 2 शतक लगा दिए हैं और उन्हीं की वजह से सीरीज 2-2 की बराबरी पर है. पांचवें टी20 में शाई होप की भूमिका एक बार फिर वेस्टइंडीज के लिए अहम होगी.

अभिषेक नायर ने कहा, “निर्णायक टी20 में India को शाई होप को जल्दी आउट करना होगा. वह गेंदबाजी आक्रमण को परेशान कर रहे हैं और लगभग अकेले दम पर वेस्टइंडीज को मैच जिता रहे हैं.”

नायर ने जियोस्टार पर कहा, “वेस्टइंडीज ने अच्छी बल्लेबाजी की है. पिछले मैच में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी भी की थी. India को शाई होप को आउट करने का तरीका ढूंढना होगा. वेस्टइंडीज को पावरप्ले में रन बनाने से रोकने का तरीका ढूंढना होगा. तभी आप मनचाहा परिणाम पा सकते हैं.”

होप की तारीफ करते हुए नायर ने कहा, “बहुत समय बाद ऐसा खिलाड़ी India आया है, जो रन बना रहा है, कप्तानी कर रहा है, विकेटकीपिंग भी कर रहा है. जब वह रन बनाते हैं, तो टीम जीतती है. यही एक शानदार और महान खिलाड़ी की पहचान है. शाई होप ने अपना काम शानदार ढंग से किया है. वह अपनी कला और समझदारी के साथ-साथ ताकत का भी इस्तेमाल करते हैं.”

नायर ने भारतीय गेंदबाजों को सलाह देते हुए कहा कि होप के खिलाफ अपनी लाइन और लेंथ में बदलाव करने की कोशिश करनी चाहिए. जब आप स्टंप पर गेंदबाजी कर रहे होते हैं, तो उनके लिए रन बनाना बहुत आसान होता है, जिसका मतलब है कि कभी-कभी शाई होप के खिलाफ अनिरंतरता ही सबसे अच्छी निरंतरता है. India को सोचना होगा और एक प्लान बनाना होगा कि वह कैसे यह पक्का करेगा कि शाई होप स्क्वायर के पीछे ज्यादा खेलना शुरू करें और उनके खिलाफ शॉर्ट बॉल का ज्यादा इस्तेमाल कैसे किया जाए.

–

पीएके