अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, पार्टनर लेखा वॉशिंगटन का रिएक्शन आया सामने

Mumbai , 16 अक्टूबर . Actor इमरान खान को Mumbai Police और फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) की ओर से India छोड़ने का नोटिस जारी किया गया. इस मामले में Actor की पार्टनर लेखा वॉशिंगटन ने Friday को पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है.

दरअसल, 10 अक्टूबर को Mumbai के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में Actor इमरान खान भी आम नागरिक के तौर पर शामिल हुए थे. प्रदर्शन के दौरान Mumbai Police ने उन्हें कुछ समय के लिए हिरासत में भी लिया था.

प्रदर्शन में शामिल होने के बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया ने Mumbai Police में इमरान खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद, India Government की एजेंसी एफआरआरओ और Mumbai Police ने आव्रजन और विदेशी अधिनियम के उल्लंघन के तहत उन्हें देश छोड़ने का नोटिस दिया.

Actor को India छोड़ने का आदेश मिलने के बाद, उनकी साथी लेखा ने 10 अक्टूबर को Police हिरासत के दौरान कैदी वाहन (प्रिजन वैन) से उनकी एक तस्वीर social media पर साझा की. तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने केवल ‘बस’ लिखा और साथ में कई हार्ट इमोजी बनाए.

इमरान खान अब एफआरआरओ द्वारा जारी किए गए नोटिस को चुनौती देने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट जाने वाले हैं. वे नोटिस के खिलाफ रिट याचिका दायर करने पर विचार कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने एमजैडएम लीगल एलएलपी को अपना वकील बनाया है. एमजैडएम लीगल के मैनेजिंग पार्टनर जुल्फिकार मेमन से जब इस मामले पर बात की गई, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

बता दें कि इमरान खान का जन्म अमेरिका में हुआ था और वे अमेरिकी नागरिक हैं. वे Actor आमिर खान के भांजे हैं और सालों से India (Mumbai ) में रह रहे हैं, लेकिन उनके पास India की नागरिकता नहीं बल्कि ओसीआई कार्ड या विदेशी नागरिक का स्टेटस है.

भारतीय आव्रजन कानून के मुताबिक, किसी भी विदेशी नागरिक या ओसीआई कार्डधारक को India के अंदर किसी भी तरह के Political आंदोलन, रैली या विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं होती. इसी नियम के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने को कहा गया है.

–

एनएस/एएस