
Mumbai , 19 अक्टूबर . Actor इमरान खान का ‘ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया’ (ओसीआई) कार्ड रद्द करने को लेकर विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भाजपा नेता किरीट सोमैया ने पत्र लिखा है. इसकी जानकारी उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में दी.
किरीट सौमैया की ओर से social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “मैंने एफआरआरओ और गृह मंत्रालय को लिखा कि इमरान खान का ओसीआई कार्ड रद्द कर दिया जाना चाहिए.” उनकी ओर से लिखे गए पत्र को भी social media पर साझा किया गया है.”
किरीट सोमैया की ओर से पत्र में लिखा गया, “10 अक्टूबर को मुझे समाचार रिपोर्टों और मीडिया में चल रहे वीडियो से पता चला कि अमेरिका के नागरिक और ‘ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया’ (ओसीआई) कार्ड धारक इमरान खान ने Mumbai के अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित एक प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. यह प्रदर्शन ‘हम India के लोग’ समूह द्वारा किया गया था, जो India के मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सीजेपी के आंदोलन के समर्थन में था.”
भाजपा नेता ने पत्र में आगे लिखा, “इस सभा के लिए Police से कोई अनुमति नहीं ली गई थी. इमरान खान वहां मौजूद थे और उन्होंने कैमरे के सामने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं यहां एक नागरिक के तौर पर आया हूं, इसलिए मैं यहां हूं.” इसके बाद, Mumbai Police ने अन्य प्रतिभागियों के साथ उन्हें भी हिरासत में ले लिया. उसी दिन, 10 अक्टूबर को मैंने Mumbai के संयुक्त Police आयुक्त और अतिरिक्त Police आयुक्त को इन तथ्यों की जानकारी दी और उनसे अनुरोध किया कि India में किसी Political आंदोलन में हिस्सा लेने वाले विदेशी नागरिक के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए.”
किरीट सौमैया ने पत्र में लिखा, “12 अक्टूबर को मैंने Mumbai के Police आयुक्त और संयुक्त Police आयुक्त को एक लिखित शिकायत सौंपी. साथ ही, मैंने गामदेवी Police स्टेशन में भी एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.”
बता दें कि Bollywood Actor आमिर खान के भांजे इमरान खान को Mumbai Police ने 28 अक्टूबर तक India छोड़ने का नोटिस दिया है. इमरान खान पर इमिग्रेशन एंड फॉरेन एक्ट 7 और 29 के तहत कार्रवाई की गई है. यह कार्रवाई Mumbai के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में शामिल होने के बाद की गई थी. Police ने उन्हें प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया था.
–
एसडी/पीएम
Skip to content