
चेन्नई, 12 नवंबर . निर्देशक नागेंद्रमुरुगन की आने वाली तमिल फिल्म ‘गुड न्यूज’ की डबिंग एक पारंपरिक पूजा समारोह के साथ शुरू हो गई है. इसमें Actor जयराम और अश्विन मुख्य भूमिकाओं में हैं.
फिल्म यूनिट से जुड़े सूत्रों ने बताया कि Wednesday को डी स्टूडियोज में फिल्म की डबिंग प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई.
टीम ने डबिंग शेड्यूल की शुरुआत एक पारंपरिक पूजा के साथ की. Actor अश्विन ने अपने हिस्से की डबिंग शुरू कर दी है. इसके साथ ही फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज की दिशा में एक महत्वपूर्ण चरण की शुरुआत हो गई है. इस शुभ अवसर पर फिल्म के सह-निर्माता साईप्रभु जयकुमार और निर्देशक नागेंद्र मुरुगन भी मौजूद थे, जिन्होंने डी स्टूडियोज में डबिंग प्रक्रिया की शुरुआत का जायजा लिया.
फिल्म यूनिट ने अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में शूटिंग पूरी कर ली थी.
प्रोडक्शन हाउस ‘मूवीट्रॉन प्रोडक्शन’ ने social media अकाउंट्स पर शूटिंग पूरी होने की घोषणा की. फिल्म यूनिट ने इस साल जुलाई में शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया था.
यूनिट से जुड़े सूत्रों ने को बताया कि यह फिल्म एक बेहतरीन पारिवारिक मनोरंजन होगी. उनका कहना है कि इस फिल्म का मकसद दर्शकों के लिए एक ऐसी पारिवारिक फिल्म पेश करना है, जो भावनाओं, हास्य और यादगार पलों से भरपूर हो.
‘मूवीट्रॉन प्रोडक्शन’ के बैनर तले बनी इस फिल्म ‘गुड न्यूज’ में अनुभवी Actor जयराम और अश्विन मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि कल्याणी अनिल इस फिल्म के जरिए तमिल सिनेमा में बतौर मुख्य Actress डेब्यू कर रही हैं. फिल्म की बाकी स्टार कास्ट में आशा सरथ, मुथुकुमार, जाफर, कुरैशी, दीपा, विनोथिनी, दिव्या, मणिमेगलाई, जेनसन दिवाकर और कई अन्य प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं.
इस फिल्म की एक खास बात यह है कि इसके संवाद मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक पांडिराज ने लिखे हैं. अपनी भावुक पारिवारिक फिल्मों और लोगों से जुड़ने वाली कहानी कहने की शैली के लिए मशहूर पांडिराज का योगदान, फिल्म की पटकथा में गहराई, अपनापन, हास्य और वास्तविकता जोड़ेगा.
इस फिल्म की तकनीकी टीम भी काफी प्रतिभाशाली है. इसमें प्रवीण कुमार सिनेमैटोग्राफी संभाल रहे हैं, सिद्दू कुमार ने संगीत दिया है, शरीफ मास्टर ने गानों की कोरियोग्राफी की है, कार्तिकवासन आर्ट डायरेक्टर हैं और अर्जुन बाबू एडिटर हैं. एल. एम. धनसेहर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं, जबकि अरविंदन दूसरे एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content