
New Delhi, 10 सितंबर . अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने Thursday को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव (डूसू) के लिए अपने संभावित प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करते हुए नामांकन प्रक्रिया पूरी की.
अभाविप की ओर से आलोक अत्री, इशू मौर्य, लक्ष्य राज सिंह, नितिन तंवर, रिया छावड़ी, तान्या मावी तथा यश डबास ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए. नामांकन पत्रों की जांच के पश्चात इन्हीं संभावित प्रत्याशियों में से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं संयुक्त सचिव पदों के लिए अंतिम प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा. नामांकन के साथ ही अभाविप ने डूसू चुनाव को लेकर अपनी चुनावी तैयारियों को और गति देते हुए व्यापक जनसंपर्क अभियान प्रारंभ कर दिया है.
अभाविप द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के बीच पीजी-टू-पीजी और क्लास-टू-क्लास अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को समझा जा रहा है. सत्य निकेतन की घटना के बाद विद्यार्थियों की सुरक्षित आवास व्यवस्था के मुद्दे को अभाविप ने प्रमुखता से उठाया है.
‘आखिर कब तक?’ अभियान के अंतर्गत पीजी सर्वेक्षण के माध्यम से आवासीय क्षेत्रों की समस्याओं एवं सुरक्षा मानकों की जानकारी जुटाई जा रही है. अभाविप की मांग है कि विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त, सुरक्षित एवं सुलभ छात्रावास उपलब्ध कराए जाएं, नए छात्रावासों का निर्माण तेज किया जाए तथा विद्यार्थी-बहुल क्षेत्रों में संचालित पीजी और किराये के भवनों में आवश्यक सुरक्षा मानकों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए.
अभाविप नीत डूसू ने पिछले वर्षों में विद्यार्थियों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों को उठाकर उनके समाधान के लिए प्रभावी संघर्ष किया है. 1000 से अधिक cctv कैमरों की स्थापना, स्टूडेंट फैसिलिटी सेंटर, डूसू इंटर्नशिप, पीजी सीटों में वृद्धि, मूल्यांकन शुल्क में कमी, ‘मदारी’, ‘कैंपस कलाकार’ एवं पिंक बूथ जैसी पहलों, यू-बस सेवा की शुरुआत तथा स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार जैसे अनेक कार्यों को विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिए अभाविप का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है.
चुनाव प्रचार को व्यापक और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के लिए अभाविप कार्यकर्ता प्रत्येक महाविद्यालय, पीजी एवं कक्षा में विद्यार्थियों से संवाद कर रहे हैं. विद्यार्थियों से प्राप्त सुझावों और उनकी अपेक्षाओं को आधार बनाकर आगामी दिनों में अभाविप का घोषणापत्र भी तैयार किया जाएगा.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दिल्ली के मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा, “डूसू चुनाव को लेकर अभाविप के कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ विद्यार्थियों के बीच हैं. नामांकन के साथ हमारा संवाद अभियान और व्यापक होगा. हम केवल चुनाव के समय विद्यार्थियों तक पहुंचने में विश्वास नहीं रखते, बल्कि वर्षभर उनके बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए काम करते हैं. इस चुनाव में भी हम विद्यार्थियों की आवाज़ को केंद्र में रखते हुए आगे बढ़ रहे हैं. विद्यार्थियों से मिल रहे सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं और इन्हीं के आधार पर हमारी आगामी प्राथमिकताएं तय होंगी. हमें विश्वास है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थी काम और जवाबदेही की राजनीति को अपना समर्थन देंगे.”
–
डीकेपी/
Skip to content