
आरा, 15 अक्टूबर . बिहार का आरा Thursday तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट से सहम गया. हथियारबंद अपराधियों ने कस्टम विभाग के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर की गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई है.
इस हत्याकांड पर भोजपुर के एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा, “आज सुबह राम कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मैंने घटनास्थल का मुआयना किया और उनकी पत्नी तथा परिवार के अन्य सदस्यों से बात की. अब तक जो मुख्य कारण सामने आया है, वह जमीन का एक विवाद है. इसे लेकर काफी समय से झगड़ा चल रहा था और परिवार ने अलग-अलग अधिकारियों के पास आवेदन भी दिए थे.”
एसपी ने आगे बताया, “जमीन से जुड़ा एक और विवाद भी है, जिसमें वे और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं. हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं और जल्द से जल्द गिरफ्तारियां करेंगे. जिन Police अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आए हैं, उनसे भी पूछताछ की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.”
परिवार के सदस्यों ने भू-माफियाओं पर हत्या करने का आरोप लगाया है. यह वारदात आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत जैन कॉलेज गेट के पास हुई. बताया जा रहा है कि मृतक को काफी करीब से आठ गोलियां मारी गईं हैं. छह गोली पेट-सीने के पास, एक गोली बाईं तरफ सीने के पास और एक गोली बाईं ओर गर्दन में लगी. इस हमले में गंभीर रूप से घायल पूर्व अधिकारी को स्थानीय लोगों और Police की मदद से आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना के समय रामकुमार सिंह के पास राजेश कुमार भी मौजूद थे, लेकिन कार में छिप जाने के कारण उनकी जान बच गई. राजेश कुमार ने बताया कि वो अपने पिता के साथ हर रोज सुबह टहलने के लिए रमना मैदान जाते थे. अपराधियों की ओर से जब पापा को गोली मारी जा रही थी, उस समय मैं गाड़ी में बैठा हुआ था, जिसके कारण मेरी जान बच गई.
उन्होंने कहा, “हर रोज की तरह सुबह उनके पापा कार से बाहर निकले और मैं गाड़ी में बैठ गया. जैसे ही पापा गाड़ी का गेट बंद कर रहे थे, तभी तीन हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.”
बेटे राजेश कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के सिंगही मोड़ के समीप एक जमीन विवाद चल रहा था. उन्होंने कहा, “आरा के कुछ जमीन माफियाओं ने जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश की थी. इसके बाद पापा ने थाने में शिकायत भी की थी. कई बार जानलेवा हमला भी हुआ था. आज सुबह-सुबह उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.”
–
एसडी/एबीएम
Skip to content