
Lucknow, 11 नवंबर . उत्तर प्रदेश में अब जमीन की पैमाइश पुरानी जरीब के बजाय सैटेलाइट आधारित तकनीक से होगी. सभी तहसीलों में रोवर मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले पैमाइश में एक फीट का अंतर दस फीट तक पहुंच जाता था, जिसका खामियाजा गरीबों को भुगतना पड़ता था. अब एक इंच भी इधर-उधर नहीं होगा. Wednesday को भैया दूज पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में Chief Minister ने राजस्व विभाग के 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए. साथ ही Chief Minister कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 4,300 परिवारों के खातों में 215 करोड़ रुपये भेजे.
Chief Minister ने नवनियुक्त युवाओं से पूछा कि क्या चयन के लिए सिफारिश या पैसे देने पड़े? सभी ने इनकार किया. Chief Minister ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले शासन और भर्ती प्रक्रिया में ‘मुन्ना भाई’ बैठे थे. ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ फिल्म का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा कोई देता था और नियुक्ति पत्र कोई दूसरा लेकर चला जाता था. भर्ती आयोगों पर सैफई सिंडिकेट का कब्जा था. भ्रष्टाचार के कारण योग्य युवाओं को न्यायालय जाना पड़ता था. उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि नियुक्तियों की गिनती नहीं आती तो शिवपाल यादव को ट्यूटर रख लें.
Chief Minister ने बताया कि 15 अगस्त तक प्रदेश में 9.5 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र दिए जा चुके थे. इसके बाद 26 जनवरी तक एक लाख अतिरिक्त नियुक्तियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया. 25 अगस्त से अब तक 16 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं. छह नवंबर को 4,543 उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए. राजस्व विभाग में पहले 10,836 नियुक्तियां हो चुकी हैं. इसके अतिरिक्त 7,994 लेखपालों की भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है. Police विभाग में 32 हजार और होमगार्ड के 42 हजार से अधिक पदों पर भर्ती पूरी हो चुकी है. सत्यापन चल रहा है. अगले सप्ताह होमगार्ड जवानों को नियुक्ति पत्र देने का प्रयास है.
उन्होंने कहा कि गांवों में अधिकांश विवाद जमीन से जुड़े होते हैं. इन्हें समाप्त करने के लिए 445 रोवर मशीनें खरीदी गई हैं. जून में लगभग 70 हजार पैमाइश कराई गईं. वर्ष 2017 में राजस्व न्यायालयों में 34 लाख मुकदमे लंबित थे. अब तक 37,81,363 वादों का निस्तारण किया गया है. जून में विशेष अभियान के दौरान नामांतरण के 3,10,056 मामले निपटाए गए. Chief Minister ने कहा कि पिछली Governmentें समस्याएं खड़ी करती थीं, वर्तमान Government समाधान कर रही है. Chief Minister ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi की पहल पर घरौनी योजना से ग्रामीण परिवारों को आबादी की जमीन का मालिकाना अधिकार मिला है. महिलाओं के नाम संपत्ति होने से बैंक ऋण लेकर कारोबार के अवसर बढ़े हैं.
उन्होंने कहा कि देश की आबादी में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 16 प्रतिशत है, जबकि कुल घरौनियों में प्रदेश की हिस्सेदारी 37 प्रतिशत है. Chief Minister ने बताया कि कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में खेतिहर मजदूरों और बटाईदारों को भी शामिल किया गया है. सांप, बिच्छू, सांड़ तथा जंगली जानवरों के हमले से होने वाली दुर्घटनाएं भी इसके दायरे में हैं. अब तक 1,40,196 किसान परिवारों को 5,833.50 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है. उन्होंने कहा कि Government संकट में अन्नदाता के परिवार के साथ है. Chief Minister ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले त्योहारों पर दंगे और कर्फ्यू लगते थे. सपा की चार Governmentों के दौरान प्रदेश में 1,500 दंगे हुए.
उन्होंने दावा किया कि पिछले साढ़े नौ वर्ष में न कर्फ्यू लगा और न दंगा हुआ. सुरक्षित वातावरण में निवेश और रोजगार बढ़े हैं. उत्तर प्रदेश देश की तीन प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है. दीपावली पर प्रदूषण की आलोचना करने वालों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जिन्होंने भ्रष्टाचार से सिस्टम को प्रदूषित किया, उन्हें जनता के त्योहार मनाने पर प्रदूषण याद आता है. उप Chief Minister ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा शासनकाल में नौकरी के लिए पर्ची-खर्ची चलती थी. हर जिले में एजेंट सक्रिय थे. अब बिना जुगाड़ नियुक्तियां हो रही हैं. उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से समाजसेवा को प्राथमिकता देने और राजस्व विभाग को देश में नंबर एक बनाने का आह्वान किया.
राजस्व राज्य मंत्री सुरेन्द्र दिलेर ने कहा कि तकनीक और नवाचार से राजस्व विभाग में परिवर्तन हुए हैं. दुर्घटना पीड़ित परिवारों को सहायता Government की संवेदना और जिम्मेदारी का प्रतीक है. Chief Minister ने गोरखपुर की अंकिता सिंह, आगरा की आशिया बानो, सीतापुर के विवेक सिंह, आजमगढ़ के राजेश सरोज, पीलीभीत के धीरज कुमार, सहारनपुर की पारुल, चित्रकूट धाम के राजेश कुमार, वाराणसी के विनीत कुमार यादव, Lucknow के आदर्श शुक्ला और अयोध्या के प्रिंस सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपे. उन्होंने मीरा सिंह, अयोध्या की विदिता श्रीवास्तव, सीतापुर की रजनी देवी, उन्नाव की शिव प्यारी, Lucknow की पूनम पांडेय, अयोध्या की शांति देवी, Lucknow की राबिया, बाराबंकी की रीता सिंह, अयोध्या की रामरती और हरदोई की पिंकी देवी को प्रतीकात्मक चेक दिए.
–
विकेटी/पीएम
Skip to content