
New Delhi, 12 अक्टूबर . जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध-प्रदर्शन को लेकर गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला किया है. अब जंतर-मंतर पर कोई विरोध-प्रदर्शन नहीं कर सकेगा. दिल्ली Police ने प्रदर्शन के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है. यह फैसला गृह मंत्रालय की कमेटी की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है.
दिल्ली Police ने बताया कि India Government के गृह मंत्रालय ने नागरिकों के विरोध-प्रदर्शन करने के अधिकार के लिए मौजूदा “तय जगह” के अलावा अन्य सही जगहों की जांच करने के लिए एक समिति बनाई थी. समिति की सिफारिशों के आधार पर जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की जगह के तौर पर हटा दिया गया है. विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने के लिए तीन नई जगहों- रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबी मैदान (पूर्वी दिल्ली) को तय किया गया है.
इन तीन जगहों पर विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने के लिए विस्तृत और संशोधित एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) अलग से जारी की जाएगी. दिल्ली Police का यह आदेश 28 अप्रैल 2022 के पुराने स्टैंडिंग ऑर्डर में आंशिक बदलाव है.
गौरतलब है कि लगातार किसी न किसी मुद्दे को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी है. हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन करने की कोशिश की थी. इस विरोध-प्रदर्शन को रोकने के लिए Police और प्रशासन ने कई कदम उठाए थे. सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया था.
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली Government को करीब 45 मेट्रो स्टेशन बंद करने पड़े थे. इसके साथ ही कई ट्रेनों को भी रद्द करना पड़ा था. इस वजह से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था. Government ने जंतर-मंतर पर बार-बार हो रहे विरोध-प्रदर्शन के कारण जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रदर्शन स्थलों का बदलाव किया है.
इस बीच, दिल्ली ट्रैफिक Police ने Monday को New Delhi और मध्य दिल्ली में संभावित रुकावटों के बारे में यात्रियों को चेतावनी दी है. एडवाइजरी के मुताबिक, विपक्ष के प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक मैनेजमेंट और सुरक्षा बनाए रखने के लिए करीब 30 जगहों पर पाबंदियां या रूट में बदलाव किया जा सकता है. धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पटेल चौक, पंचकुइयां, कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, लोधी रोड फ्लाईओवर, भीकाजी कामा प्लेस और मोती बाग फ्लाईओवर समेत कई मुख्य सड़कों और चौराहों पर असर पड़ सकता है.
अन्य रास्ते जहां यात्रियों को पाबंदियों या देरी का सामना करना पड़ सकता है, उनमें जंतर-मंतर रोड, अशोक रोड, संसद मार्ग और टॉल्स्टॉय मार्ग शामिल हैं.
–
ओपी/पीएम
Skip to content