
चंडीगढ़, 22 अक्टूबर . पंजाब भाजपा के नेता सुनील जाखड़ और अश्विनी कुमार शर्मा ने Thursday को एक पीड़ित परिवार के साथ विधानसभा में आम आदमी पार्टी Government के खिलाफ प्रदर्शन किया. उन्होंने ड्रग्स से जुड़े एक मर्डर केस में Police पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया.
अबोहर में अजय कुमार की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पीड़ित परिजन Thursday को विधानसभा पहुंचे और प्रदर्शन किया. भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवार का समर्थन करते हुए राज्य Government पर निशाना साधा.
भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “मानसा में परविंदर सिंह झोटा से जुड़े मामले के बारे में सब जानते हैं. आज 10 दिन हो गए हैं, और उनका शव अभी भी मानसा के मुर्दाघर में रखा है. लेकिन यह सिर्फ मानसा का मामला नहीं है. यह पंजाब के हर घर की कहानी है. हर गांव, हर गली और हर शहर में यही सब हो रहा है.”
अबोहर के संत नगर निवासी अजय कुमार के मामले का जिक्र करते हुए सुनील जाखड़ ने कहा, “पिछले चार दिन से मुर्दाघर में अजय का शव रखा है. जिस तरह परविंदर सिंह झोटा की हत्या की गई, ठीक उसी तरह अबोहर में अजय की हत्या हुई. Police ने घटनाक्रम को लेकर मुकदमा ही दर्ज नहीं किया.”
उन्होंने कहा, “मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि हत्यारों पर अरविंद केजरीवाल का आशीर्वाद है. जो व्यक्ति इनके लिए ‘मनी मेकिंग मशीन’ है, उसने कत्ल कराया और दिल्ली में केजरीवाल ने उसे आशीर्वाद दिया. पहले से ही इस व्यक्ति का परिवार कत्ल के केस में 20 साल की सजा काट रहा है और वह खुद जमानत पर बाहर आया हुआ है. उसने कहकर हत्या कराई और उसके गुर्गों ने वीडियो डाले थे.”
भाजपा नेता ने कहा कि भगवंत मान, पगड़ी की भी बेइज्जती करा रहे हैं. पीड़ित परिवार की शिकायत पर भी केस दर्ज नहीं हो रहा है. इसलिए हम यहां (विधानसभा) आए हैं और जब तक विधानसभा सत्र चलेगा, हम हर रोज आएंगे. हम Government को मजबूत करेंगे.”
वहीं, पीड़ित परिवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. परिवार का आरोप है कि पीड़ित पर गोलियां चलाई गई थीं. उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद, आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.
–
डीसीएच/
Skip to content