
इस्लामाबाद, 18 अक्टूबर . Pakistan के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में Pakistan-अफगानिस्तान सीमा पर हुई गोलीबारी में अफगान सुरक्षा बलों के कई जवानों के मारे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि Pakistan की ओर से यह कार्रवाई सीमा क्षेत्र में हुई घटनाओं के जवाब में की गई.
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, Pakistanी सेना ने Saturday को Pakistan-अफगानिस्तान सीमा पर अफगान बलों की ओर से की गई गोलीबारी का जवाब दिया.
सूत्रों के अनुसार, यह गोलीबारी कथित तौर पर विदेशी आतंकवादियों की Pakistan में घुसपैठ को समर्थन देने के उद्देश्य से की गई थी. उन्होंने दावा किया कि इसके जवाब में Pakistanी सेना ने कार्रवाई करते हुए अफगानिस्तान की ओर स्थित कई संदिग्ध ठिकानों को निशाना बनाया.
सिन्हुआ के अनुसार, सूत्रों का दावा है कि इस गोलीबारी में अफगान सुरक्षा बलों के कई जवान मारे गए. साथ ही उनका एक चौकी (पोस्ट) और एक बेस कैंप भी निशाने पर लिया गया. जवाबी कार्रवाई के दौरान वह बेस कैंप पूरी तरह नष्ट हो गया. इसके बाद अफगान पक्ष ने अपनी सीमा चौकी खाली कर दी.
सिन्हुआ के अनुसार, इलाके में दोनों तरफ से गोलीबारी का सिलसिला जारी था. Pakistanी सेना पूरी तरह सतर्क है और देश की सीमाओं की रक्षा तथा राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.
अफगानिस्तान और Pakistan के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है. दोनों के बीच बार-बार होने वाली झड़पों के पीछे की मुख्य वजह आतंकवादी गतिविधियां, सीमा पार हमलों और सैन्य ठिकानों को लेकर मतभेद हैं. अफगानिस्तान का मानना है कि Pakistan उसके देश की सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए ‘एकमात्र खतरा’ है. अफगानिस्तान में Pakistan की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा समर्थित और प्रशिक्षित आतंकवादियों की सीमा पार घुसपैठ की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं.
रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में तालिबान ने कहा कि उसकी सेना ने नूरिस्तान में 41 आतंकवादियों को मार गिराया और 62 अन्य को पकड़ा है, जो आईएसआईएस से जुड़े समूहों से संबंधित थे और Pakistanी अधिकारियों द्वारा समर्थित थे.
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आतंकवादियों ने Pakistanी सेना के “प्रत्यक्ष मार्गदर्शन और सहयोग” से अफगानिस्तान में घुसपैठ करने की कोशिश की.
–
एवाई/एएस
Skip to content