
New Delhi, 23 अक्टूबर . अफगानिस्तान के साथ व्यापार बाधित होने के कारण Pakistan के दवा निर्यात में भारी गिरावट दर्ज की गई है. वित्त वर्ष 2025-26 में Pakistan का फार्मास्युटिकल निर्यात 30.26 प्रतिशत घट गया, जबकि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में इसके मूल्य में 25.53 प्रतिशत की और गिरावट आई. Pakistan के मीडिया में प्रकाशित रिपोर्टों के मुताबिक, उद्योग जगत ने इस गिरावट के लिए अफगानिस्तान के साथ व्यापार बंद होने को प्रमुख कारण बताया है.
Pakistan के समाचार पत्र ‘द न्यूज’ की Thursday को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान लंबे समय से Pakistan के दवा उद्योग के सबसे बड़े बाजारों में शामिल रहा है. सीमा बंद होने और व्यापारिक गतिविधियां बाधित होने से इस उद्योग को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.
Pakistan ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (पीबीएस) के आंकड़ों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में बताया गया कि वित्त वर्ष 2025-26 में Pakistan का फार्मास्युटिकल निर्यात घटकर 31.90 करोड़ डॉलर रह गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 45.74 करोड़ डॉलर था. इस तरह निर्यात के मूल्य में 13.84 करोड़ डॉलर की कमी आई.
निर्यात की मात्रा में भी गिरावट दर्ज की गई. वित्त वर्ष 2024-25 में Pakistan ने 1,12,517 मीट्रिक टन फार्मास्युटिकल उत्पादों का निर्यात किया था, जो वित्त वर्ष 2025-26 में घटकर 83,104 मीट्रिक टन रह गया. इस दौरान निर्यात की मात्रा में 26.14 प्रतिशत यानी 29,413 मीट्रिक टन की कमी आई.
गिरावट का सिलसिला चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भी जारी रहा. जुलाई से सितंबर 2026 के बीच Pakistan का दवा निर्यात घटकर 7.33 करोड़ डॉलर रह गया, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की इसी अवधि में यह 9.84 करोड़ डॉलर था. इस तरह निर्यात आय में 2.51 करोड़ डॉलर यानी 25.53 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.
रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि इन आंकड़ों में सर्जिकल उत्पादों और चिकित्सा उपकरणों का निर्यात शामिल नहीं है.
अन्य मीडिया रिपोर्टों में भी अफगानिस्तान को Pakistan के दवा उद्योग के प्रमुख निर्यात बाजार के रूप में रेखांकित किया गया है. ‘बिजनेस रिपोर्टर’ के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में Pakistan ने अफगानिस्तान को 15.568 करोड़ डॉलर मूल्य की दवाओं का निर्यात किया था. यह उस वर्ष Pakistan के कुल 45.7456 करोड़ डॉलर के फार्मास्युटिकल निर्यात का लगभग 34.1 प्रतिशत था.
Pakistan फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (पीपीएमए) के पूर्व अध्यक्ष तौकीर उल हक ने ‘द न्यूज’ से बातचीत में कहा कि अफगानिस्तान के साथ व्यापार निलंबित होने से Pakistan के दवा उद्योग और राष्ट्रीय राजकोष को बड़ा नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि इसका असर अफगानिस्तान के मरीजों पर भी पड़ रहा है, जिन्हें अब अपेक्षाकृत महंगी दवाओं की ओर रुख करना पड़ रहा है.
रिपोर्ट के मुताबिक, पीपीएमए ने इस मुद्दे को Pakistan Government के समक्ष उठाया है. संघीय योजना मंत्री अहसान इकबाल ने संबंधित अधिकारियों के साथ इस मामले को उठाने और Pakistan से अफगानिस्तान को दवाओं का निर्यात दोबारा शुरू करने के रास्ते तलाशने का आश्वासन दिया था. हालांकि, तौकीर उल हक ने इस मामले में आगे की कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई.
Pakistan और अफगानिस्तान के बीच तनाव की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि रही है. दोनों देशों के बीच विवाद का एक प्रमुख मुद्दा डूरंड रेखा है, जिसे ब्रिटिश शासन के दौरान तत्कालीन India और अफगानिस्तान के बीच सीमा निर्धारित करने के लिए खींचा गया था.
अगस्त 2021 में तालिबान के दोबारा सत्ता में आने के बाद दोनों देशों के संबंध और तनावपूर्ण हो गए. Pakistan लगातार आरोप लगाता रहा है कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल सीमा पार हमलों को अंजाम देने वाले आतंकवादी समूहों, खासकर तहरीक-ए-तालिबान Pakistan (टीटीपी) और इस्लामिक स्टेट-खुरासान (आईएसआईएस-के), द्वारा किया जा रहा है. वहीं, अफगानिस्तान इन आरोपों को खारिज करता रहा है और Pakistan पर अपनी आंतरिक समस्याओं के लिए उसे जिम्मेदार ठहराने का आरोप लगाता है.
रिपोर्टों के अनुसार, सीमा पार हिंसा के बाद अक्टूबर 2025 से Pakistan-अफगानिस्तान सीमा बंद है. इससे दोनों देशों के बीच व्यापार प्रभावित हुआ है. वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी, चिकित्सा उपचार के लिए सीमा पार यात्रा में बाधा और स्थानीय लोगों की आजीविका पर प्रतिकूल असर जैसे परिणाम सामने आए हैं. इसके अलावा, सीमा बंद होने से राजनयिक संबंधों में तनाव बढ़ा है और कारोबारियों को वैकल्पिक क्षेत्रीय व्यापार मार्ग तलाशने पड़ रहे हैं.
काबुल से आई रिपोर्टों के मुताबिक, अफगानिस्तान की दवा आपूर्ति व्यवस्था लंबे समय तक Pakistan पर काफी हद तक निर्भर रही. दोनों देशों के बीच Political तनाव और सीमा बंद होने की घटनाओं ने इस निर्भरता से जुड़े जोखिमों को उजागर किया है. अब अफगानिस्तान दवाओं की आपूर्ति के लिए वैकल्पिक साझेदारों की ओर रुख कर रहा है. इससे एक ओर Pakistan के दवा उद्योग के लिए मुश्किलें बढ़ी हैं, वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान अपनी चिकित्सा आपूर्ति व्यवस्था में विविधता लाने की कोशिश कर रहा है.
–
डीएससी
Skip to content