
New Delhi, 19 सितंबर . India ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज में 3-0 से ‘क्लीन स्वीप’ किया, जिसके बाद बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया है. हेड फिजियो कमलेश जैन ने उन्हें मेडल सौंपा.
अक्षर ने तीन मुकाबलों में चार विकेट लेकर पूरी सीरीज में दबदबा बनाए रखा, जिसमें फाइनल मैच में तीन ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. India ने यह मैच 127 रनों से जीता था.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने social media अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कमलेश जैन कहते हैं, “दोस्तों, सीरीज जीतने पर बधाई. सीरीज के ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ की बात करें तो, यह वो खिलाड़ी है जो पर्दे के पीछे और खेल के दौरान भी चुपचाप अपना काम करता है. चाहे पावरप्ले में अहम ओवर डालने हों या पावरप्ले के आखिर में गेंदबाजी करनी हो, वह हमेशा तैयार रहता है. वह आता है और चुपचाप अपना काम करता है, चाहे 30-यार्ड सर्कल में फील्डिंग हो या बाउंड्री लाइन पर, वह अपना शत प्रतिशत देता है. वह टीम के ‘खुद से ऊपर टीम को रखने’ के सिद्धांत को सच साबित करता है- और वो कोई और नहीं, अक्षर पटेल हैं.”
यह सम्मान स्वीकार करते हुए, अक्षर पटेल ने कहा, “हमने तीनों मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है. हमने वही किया जिस पर चर्चा की थी. कुल मिलाकर, एक टीम के तौर पर मुझे इस बहुत गर्व है. पिछली कुछ सीरीज जैसी भी रहीं, उन्हें बदला नहीं जा सकता. अगर हम जीतते रहेंगे, तो माहौल अपने आप बेहतर होता जाएगा. अगर हम जीतते रहेंगे, तो एक इकाई के तौर पर आगे बढ़ेंगे. अगले एशियन गेम्स में भी हम ऐसा ही करेंगे. अगर हम माहौल और वातावरण को ऐसा ही बनाए रखते हैं, तो मुझे लगता है कि हम और बेहतर कर सकते हैं. तो इसे जारी रखें और गुड लक.”
हेड कोच गौतम गंभीर खुद एशियन गेम्स में नहीं जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि भारतीय खिलाड़ी इस सीरीज की जीत को पीछे छोड़ दें और अपना ध्यान एशियन गेम्स पर लगाएं, जिसमें India मौजूदा गोल्ड मेडल विजेता है. उन्होंने कहा, “एशियन गेम्स के लिए सभी को शुभकामनाएं. मेरा एक ही संदेश है कि सीरीज खत्म हो चुकी है और अब एशियने गेम्स पर ध्यान केंद्रित करें. शुभकामनाएं.”
–
आरएसजी
Skip to content