अफगानिस्तान की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान को ‘एकमात्र खतरा’ बताते हुए राजदूत ने लगाए गंभीर आरोप

काबुल, 17 अक्टूबर . अफगानिस्तान का मानना है कि Pakistan उसके देश की सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए ‘एकमात्र खतरा’ है. रूस में अफगानिस्तान के राजदूत गुल हसन हसन ने पड़ोसी मुल्क को लेकर टिप्पणी की.

मास्को में सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन (सीएसटीओ), स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रमंडल (सीआईएस) और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के संयुक्त सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए हसन ने इस्लामाबाद पर आईएसआईएस (दाएश) समेत कई आतंकवादी संगठनों को शरण देने का आरोप लगाया. अफगानिस्तानी मीडिया टोलो न्यूज ने यह रिपोर्ट दिखाई.

उन्होंने आरोप लगाया कि ये संगठन Pakistan के भीतर सक्रिय हैं और इसके सदस्यों को अफगानिस्तान में भेजने की कोशिशें भी की गई हैं.

हसन ने कहा, “हमें स्पष्ट रूप से कहना होगा कि अब हमारे क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा Pakistan से पैदा हो रहा है. Pakistan न केवल अफगान Government के सशस्त्र विरोधियों को शरण देता है, बल्कि उसने वहां मादक पदार्थों के कारोबार और दाएश की गतिविधियों के लिए भी अनुकूल माहौल तैयार किया है.”

उन्होंने कहा कि ये आरोप निराधार नहीं हैं और Pakistanी तथा अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आई खबरों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए.

हसन ने आगे आरोप लगाया कि Pakistan ने इन संगठनों को गतिविधियां चलाने, नए सदस्यों की भर्ती करने और धन जुटाने के लिए अनुकूल परिस्थितियां उपलब्ध कराई हैं.

उन्होंने दावा किया कि 23 जुलाई को इन आतंकवादी संगठनों से जुड़े सैकड़ों सशस्त्र लड़ाकों को Pakistan के चित्राल के रास्ते अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत के जेबक जिले में लाने की कोशिश की गई थी. उन्होंने कहा कि इसी तरह की दूसरी कोशिश 25 सितंबर को नूरिस्तान प्रांत के कमदेश जिले में की गई.

हसन के मुताबिक, “इन प्रयासों के दौरान Pakistanी सैन्य बलों ने न केवल संबंधित समूहों का सीधे नेतृत्व किया, बल्कि दोनों मौकों पर अफगानिस्तान के विभिन्न प्रांतों में हवाई बमबारी भी की.”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लड़ाकों के सीमा पार करने के रास्तों पर स्थित अफगान सीमा बलों की चौकियों को तोपों और भारी हथियारों से निशाना बनाया गया.

इस बीच, तालिबानी प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इस सप्ताह की शुरुआत में Pakistanी अधिकारियों पर बातचीत की प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि Pakistan के वरिष्ठ अधिकारी समाधान तलाशने के बजाय प्रचार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. मुजाहिद ने इसे इस्लामाबाद की ‘नाकाम नीति’ बताया था.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में मुजाहिद ने कहा कि अपनी विफलताओं के लिए अफगानिस्तान को जिम्मेदार ठहराने से Pakistan की समस्याओं का समाधान नहीं होगा. उन्होंने Pakistan के Political, सुरक्षा, सामाजिक और आर्थिक संकटों को गंभीर चिंता का विषय बताया.

–

केआर/