
Mumbai , 14 नवंबर . Actress अपेक्षा पोरवाल इन दिनों रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘जेलर 2’ में नजर आ रही हैं. Actress ने के साथ बातचीत में फिल्म में सुपरस्टार के साथ काम करने के अनुभव, एक्शन से भरपूर रोल की तैयारी के बारे में बात की.
Actor ने सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम करने के अनुभव को स्पेशल पल बताया. उन्होंने कहा, “रजनीकांत India के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं और उनके साथ स्क्रीन शेयर करना और काम करने का मौका मिलना मेरे लिए सच में किसी सपने के सच होने जैसा है.”
उन्होंने आगे कहा, “‘जेलर 2’ में काम करना कमाल का अनुभव था. आप किसी भी कलाकार का नाम लें, वे सभी जमीनी स्तर से जुड़े हैं. फिर, चाहे वो मिथुन सर हों, रजनीकांत सर, विद्या मैम या राम्या कृष्णन मैम, सभी बहुत ही उम्दा कलाकार हैं और वे हमेशा इस बात का ध्यान रखते हैं कि उनका सह-कलाकार कंफर्टेबल फील करे. मुझे लगता है कि जो लोग जितने ज्यादा बड़े और स्थापित होते हैं, वो असल जिंदगी में उतने ही सरल और दयालु होते हैं. उनके साथ काम करना सच में बहुत अच्छा लगता है.”
फिल्म में Actress का छोटा, लेकिन एक्शन से भरपूर किरदार है. अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अपेक्षा पोरवाल ने कहा, “फिल्म में मेरा किरदार एक तरह से घातक महिला का है, जो मिथुन सर के किरदार वाले विलेन के परिवार को फंसाती है और रजनीकांत सर के परिवार को बचाती है, तो वह एक असैसिन है. मुझे मार्शल आर्ट्स की थोड़ी बेसिक ट्रेनिंग भी है, जिसमें कटाना (जापान की एक पारंपरिक, हल्की घुमावदार और एक धार वाली लंबी तलवार) और नंचक्स शामिल हैं. इस फिल्म में मैं कटाना और गन का इस्तेमाल करती हूं.”
Actress ने बताया कि इस फिल्म में परफॉर्मेंस से पहले उन्होंने तीन दिन तक इंटेंस एक्शन ट्रेनिंग की थी. उन्होंने कहा, “हमने पूरी एक्शन कोरियोग्राफी सीखी. इसके अलावा, मैंने अपनी जनरल फिटनेस पर भी ध्यान दिया. मैं आमतौर पर हफ्ते में कम से कम पांच दिन जिम जाती हूं. चेन्नई शेड्यूल के दौरान मेरा रूटीन काफी बिजी था. मैं शूट के बाद जिम जाती थी, फिर कार्डियो के लिए स्विमिंग और फिर स्टीम सेशन.”
–
एनएस/एएस
Skip to content