अपहरण की झूठी कहानी का पर्दाफाश, लखनऊ पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को अहमदाबाद में पकड़ा

Lucknow, 14 अक्टूबर . Lucknow Police ने कथित अपहरण के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. Police ने अपनी जांच में पाया कि नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से रुपए लेने और उन्हें वापस न कर पाने के दबाव के कारण उस व्यक्ति के अपहरण की झूठी कहानी रची गई थी. Police ने संबंधित व्यक्ति को Gujarat के Ahmedabad से सकुशल बरामद किया और कहा कि वह स्वयं Lucknow से Ahmedabad पहुंचा था.

Police के अनुसार, 6 अक्टूबर को शिप्रा यादव नाम की महिला ने मड़ियांव थाना में यह प्रार्थना पत्र दिया था कि उसका पति सत्यरत्न दीक्षित गायब है. महिला ने बताया कि उन्हें एक व्यक्ति ने घर आकर उनके पति के अपहरण की सूचना दी थी. महिला के प्रार्थना पत्र के बाद Police ने मामला दर्ज करते हुए अपनी जांच शुरू की.

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए Police ने उत्तरी जोन की सर्विलांस टीम की मदद ली और संदिग्ध मोबाइल नंबर की लोकेशन का पता किय, जो Ahmedabad में मिली. इसके पश्चात मड़ियांव थाना Police और सर्विलांस टीम Ahmedabad पहुंची, जिन्होंने प्राप्त लोकेशन के आधार पर संबंधित स्थानों पर तलाशी ली.

जांच के दौरान विट्ठल मॉल के चौथे तल पर स्थित एक होटल में सत्यरत्न दीक्षित की मौजूदगी का पता चला. पूरी जांच पड़ताल करते हुए Police ने सत्यरत्न दीक्षित को होटल के कमरे से सकुशल बरामद किया. इसके बाद उससे पूछताछ की गई.

Police के अनुसार, पूछताछ के दौरान सत्यरत्न दीक्षित ने बताया कि वह 5 अक्टूबर को खुद Lucknow से निकला था और 7 अक्टूबर को Ahmedabad पहुंचा था. उसके अनुसार, उसने कई व्यक्तियों से नौकरी दिलाने के नाम पर रुपए लिए थे, लेकिन वह न तो उन्हें नौकरी दिला पा रहा था और न ही उनकी धनराशि वापस कर पा रहा था. इस कारण संबंधित व्यक्ति उस पर रुपए वापस करने का दबाव बना रहे थे.

सत्यरत्न दीक्षित ने यह भी बताया कि 5 अक्टूबर को उसने कुछ लोगों को नियुक्ति के लिए ज्वाइनिंग लेटर देने के लिए बुलाया था. इसी दौरान कई अन्य व्यक्तियों की ओर से भी फोन कर अपनी धनराशि वापस मांगी गई. रुपए वापस करने में असमर्थ होने और मामले का खुलासा होने के भय से उसने कथित रूप से स्वयं को बचाने के उद्देश्य से डायल-112 पर फोन कर झूठी सूचना दी कि दो स्कॉर्पियो गाड़ियां उसका पीछा कर रही हैं.

पूछताछ में सत्यरत्न दीक्षित ने बताया कि सूचना देने के बाद उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया और अपनी सियाज कार को पुरनिया चौराहे के पास खड़ा कर चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां से साबरमती Express Train के जरिए Ahmedabad चला गया. इसके बाद से वह Ahmedabad स्थित होटल में ठहरा हुआ था.

अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के बाद Police ने सत्यरत्न दीक्षित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है और नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है.

–

डीसीएच/