
आजमगढ़, 2 नवंबर . अपर Police महानिदेशक (एडीजी) वाराणसी जोन नवीन अरोड़ा ने Monday को आजमगढ़ Police का वार्षिक निरीक्षण कर जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने Police अधिकारियों को लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करने, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने और गंभीर अपराधों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
उन्होंने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और Police की कार्यप्रणाली में जवाबदेही तथा तत्परता बनी रहे. वार्षिक निरीक्षण के क्रम में Police कार्यालय पहुंचे एडीजी नवीन अरोड़ा को गार्द ने सलामी दी. इसके बाद उन्होंने डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह और एसएसपी डॉ. अनिल कुमार की उपस्थिति में Police कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया.
उन्होंने अपर Police अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण कार्यालय, आंकिक शाखा और जिला अपराध अभिलेख ब्यूरो (डीसीआरबी) सहित अन्य शाखाओं में अभिलेखों के रखरखाव, कार्यों की प्रगति और विभागीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कार्यालयीन कार्यों को व्यवस्थित रखने और लंबित मामलों का निर्धारित समयसीमा में निस्तारण करने पर जोर दिया. निरीक्षण के बाद आयोजित समीक्षा गोष्ठी में एडीजी ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ अपराध की स्थिति और Police की कार्यप्रणाली की समीक्षा की.
बैठक में लंबित विवेचनाओं, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध और यातायात व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. उन्होंने अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने, संवेदनशील मामलों में त्वरित Police प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने और आमजन की शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने के निर्देश दिए. इसके बाद एडीजी ने Police लाइन में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, पीस कमेटी और व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की.
उन्होंने विभिन्न वर्गों से उनकी समस्याएं और सुझाव सुने. साथ ही जिले में शांति, सामाजिक सौहार्द और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नागरिकों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए Police प्रशासन को सहयोग देने की अपील की. कार्यक्रम के समापन पर एडीजी नवीन अरोड़ा ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने वार्षिक निरीक्षण, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और Police के विभिन्न अभियानों से संबंधित जानकारी साझा की.
–
विकेटी/पीएम
Skip to content