‘अपराधी चाहे कितना भी बड़ा हो, बख्शा नहीं जाएगा’, जमुई की घटना पर मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी

Patna, 22 सितंबर . बिहार के जमुई में हुई घटना को लेकर बिहार Government के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि राज्य Government अपराध के मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी. उन्होंने कहा कि अपराध करने वाला व्यक्ति चाहे कितना भी प्रभावशाली या बड़े परिवार से जुड़ा हो, उसे कानून के मुताबिक सजा मिलेगी. उन्होंने बताया कि घटना 19 तारीख की है और प्रशासन को इसकी जानकारी अगले दिन मिली, जिसके बाद Police ने कार्रवाई शुरू की.

मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने से कहा कि हमारी Government की स्पष्ट नीति है. अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. Police ने इस पूरे मामले में कार्रवाई की है और प्रशासन अपना काम कर रहा है.

रोहिणी आचार्य के बयान पर मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि रोहिणी आचार्य पढ़ी-लिखी हैं और संभ्रांत परिवार से आती हैं, इसलिए उन्हें महिलाओं के सम्मान को लेकर ज्यादा संवेदनशील होना चाहिए. मंत्री ने कहा कि रोहिणी आचार्य जी पढ़ी-लिखी हैं और संभ्रांत परिवार से हैं. अगर एक नारी के सम्मान की बात वो नहीं करेंगी तो कौन करेगा? social media पर आप किसी की बहू-बेटी को उजागर कीजिएगा, तो अपनी भाभी को क्यों नहीं उजागर किया? यह भी लिखना चाहिए था कि किस तरह उनके भाई ने उनकी भाभी के साथ बदतमीजी की. यह बात उन्होंने social media पर क्यों नहीं लिखी? क्या दूसरे की बेटी-बहू की इज्जत नहीं है और सिर्फ अपने घर की बेटी-बहू की इज्जत है? वह भी social media पर लिखतीं, किसने रोका था उन्हें?

प्रमोद चंद्रवंशी ने Prime Minister Narendra Modi के 25 साल के सेवा संकल्प से जुड़े कार्यक्रम और नाटक के मंचन को लेकर भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि Prime Minister ने सेवा को संकल्प के रूप में लिया है और इसी विचार को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया. नई पीढ़ी के कई लोगों को यह जानकारी नहीं है कि वर्ष 2014 से पहले India की स्थिति कैसी थी और वर्ष 2005 से पहले बिहार की स्थिति क्या थी. नाटक के माध्यम से कलाकारों ने नई पीढ़ी को यह बताने का प्रयास किया कि उस समय और वर्तमान समय में क्या बदलाव आया है.

मंत्री ने कहा कि नाटक के मंचन में रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक और Political क्षेत्रों में India की प्रगति को दिखाने का प्रयास किया गया. नई पीढ़ी को इन बदलावों के बारे में जानकारी मिलनी चाहिए और इसी उद्देश्य से नाटक के माध्यम से इन विषयों को प्रस्तुत किया गया.