अपने देश के झंडे वाले जहाजों पर हमले से नाराज भारत, कहा- नाविकों की सुरक्षा सर्वोपरि

नई द‍िल्‍ली, 20 नवंबर . होर्मुज स्‍ट्रेट में हाल में हुए हमलों को लेकर India ने अपनी चिंता दोहराई है. India Government ने कहा कि वह वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करती है.

New Delhi में Friday को आयोज‍ित साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में एमईए प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा क‍ि इन हमलों में भारतीय नाविकों की जान गई है और कुछ घायल भी हुए हैं. कुछ हमले भारतीय झंडे वाले जहाजों पर भी हुए हैं. India ने इन घटनाओं की निंदा करते हुए क्षेत्र में जल्द शांति बहाल करने के लिए बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपील की है.

मंत्रालय ने बताया क‍ि India का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर जहाजों की आवाजाही की स्वतंत्रता बहाल की जानी चाहिए. हाल ही में हुए एक अन्य हमले पर भी India ने बयान जारी किया था और इस मामले में कई पक्षों के संपर्क में है.

Government ने कहा कि समुद्री समुदाय की सुरक्षा और भलाई India के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. India दुनिया के सबसे बड़े समुद्री कर्मी (सीफेयरर) समुदायों में से एक है और उसकी संख्या दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी मानी जाती है.

Wednesday को ही बाब-अल-मंदेब स्‍ट्रेट के पास मालवाहक जहाज ‘अल-फतेह’ के डूबने के बाद दो भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है.

Wednesday को ही लाइबेरिया के झंडे वाले कच्चे तेल के टैंकर ‘एमटी नेविग-8 मेसी’ पर फारस की खाड़ी में होर्मुज स्‍ट्रेट के पास पहुंचते समय एक प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया. गनीमत रही क‍ि जहाज पर सवार तीन भारतीय नाविकों समेत पूरा चालक दल सुरक्षित है. घटना के बाद भारतीय अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं.

केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि यह हमला 18 नवंबर को हुआ.

उन्होंने बताया कि जहाज पर मौजूद तीनों भारतीय नागरिक और अन्य सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं. किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है. हालांकि, एक भारतीय अधिकारी को प्राथमिक उपचार और चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया.

–

एवाई/एबीएम