
Mumbai , 9 नवंबर . कांग्रेस प्रवक्ता चरण सिंह सपरा ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिवाली संदेश का समर्थन करते हुए भाजपा पर नफरत और विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि खड़गे का संदेश सद्भावना, खुशियां बांटने और सभी धर्मों के सम्मान की बात करता है, जो भारतीय संविधान की भावना के अनुरूप है.
Prime Minister मोदी के दिवाली के अवसर पर सीआरपीएफ जवानों के बीच पहुंचने और उनकी वर्दी पहनने को लेकर चरण सिंह सपरा ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने इस अवसर का इस्तेमाल Political निशाना साधने के लिए किया.
कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी सीआरपीएफ के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी Political गोलियां चला रहे हैं. दिवाली जैसे पवित्र त्योहार पर भी जवानों की वर्दी और उनके कंधों का इस्तेमाल Political उद्देश्य साधने के लिए करना गलत है. सपरा ने Prime Minister के इस तरीके की निंदा करते हुए कहा कि सुरक्षा बलों को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए.
सोनिया गांधी की किताब के कुछ अंशों को लेकर भाजपा की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर कांग्रेस प्रवक्ता ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि भाजपा, केंद्र Government और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पहले इलेक्टोरल बॉन्ड और चढ़ावा चोरी के आरोपों पर जवाब देना चाहिए. चरण सिंह सपरा ने कहा कि चढ़ावे से जुड़े मामलों में जिन बड़ी मछलियों को संरक्षण दिए जाने का आरोप है, उनके खिलाफ कार्रवाई कब होगी?
सपरा ने कहा कि भाजपा सोनिया गांधी की किताब के कुछ अंशों को मुद्दा बनाकर अपने ऊपर लगे आरोपों से ध्यान हटाना चाहती है. चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर चुप्पी और किताब को लेकर हंगामा करना भाजपा की रणनीति है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने अभी सोनिया गांधी की किताब नहीं पढ़ी है और पुस्तक का प्रकाशन भी नहीं हुआ है, लेकिन उन्हें विश्वास है कि बाबरी मस्जिद विध्वंस पर दुख जताने का अर्थ राम मंदिर का विरोध करना नहीं है.
सपरा ने कहा कि जब Supreme Court ने राम मंदिर को लेकर फैसला सुनाया था, तब कांग्रेस पार्टी ने भी उसका स्वागत किया था. उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस पर दुख जताने और राम मंदिर के निर्माण का स्वागत करने में कोई विरोधाभास नहीं है. उन्होंने Supreme Court के फैसले का उल्लेख करते हुए कहा कि अदालत ने बाबरी मस्जिद गिराए जाने की कार्रवाई को गलत माना था. साथ ही अयोध्या में मंदिर के लिए जगह देने के अलावा मस्जिद के लिए पांच किलोमीटर दूर 5 एकड़ जमीन देने का भी निर्णय हुआ था. यदि बाबरी मस्जिद के लिए जमीन देने की बात पर भाजपा सवाल उठाती है, तो क्या वह Supreme Court के फैसले को भी तुष्टिकरण कहेगी?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिवाली संदेश का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि उनका बयान सद्भावना और खुशियां जोड़ने की बात करता है. कांग्रेस जहां त्योहारों के जरिए लोगों को जोड़ने और रोशनी फैलाने की बात करती है. वहीं भाजपा उसमें भी नफरत का एजेंडा तलाशने लगती है. India की मूल भावना सर्वधर्म समभाव और अनेकता में एकता की है, जबकि भाजपा की राजनीति नफरत और विभाजन पर आधारित है. भाजपा छोटी-छोटी बातों को बड़ा मुद्दा बनाकर त्योहारों के माहौल में भी विवाद पैदा करने का प्रयास करती है.
उन्होंने कहा कि खड़गे का बयान भारतीय संविधान की रूपरेखा के अनुरूप है. संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान में भी सभी धर्मों और धार्मिक आस्थाओं के सम्मान की भावना है. किसी एक धर्म की प्रशंसा करने से दूसरा धर्म छोटा या खराब नहीं हो जाता और किसी एक धर्म की बात करने का मतलब दूसरे धर्म पर आरोप लगाना नहीं है. संविधान ने हर व्यक्ति को अपनी धार्मिक आस्था के अनुसार त्योहार और परंपराएं मनाने की स्वतंत्रता दी है. इसलिए खड़गे ने जो बात कही है, वह संविधान की भावना से मेल खाती है. उन्होंने भाजपा से अपील की कि त्योहारों को Political विवाद का विषय बनाने के बजाय सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को बढ़ावा दिया जाना चाहिए.
–
/
Skip to content