अपना दल (एस) ने दिखाई ताकत, अनुप्रिया बोलीं- हर सीट पर जीत के साथ 100 फीसदी स्ट्राइक रेट का लक्ष्य

प्रयागराज, 29 नवंबर . उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अपना दल (एस) ने Sunday को प्रयागराज में विजय संकल्प रैली के जरिए अपनी Political ताकत का प्रदर्शन किया. अलोपीबाग स्थित सरदार पटेल संस्थान में आयोजित रैली में पार्टी अध्यक्ष और Union Minister अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में हर सीट पर जीत हासिल करने और 100 फीसदी स्ट्राइक रेट का लक्ष्य रखा. आयोजकों ने रैली में करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया.

रैली को संबोधित करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रयागराज में उमड़ा जनसैलाब विरोधियों की बेचैनी बढ़ाने के लिए काफी है. इस भीड़ के पीछे 1995 से डॉ. सोनेलाल पटेल के नेतृत्व में शुरू हुआ संघर्ष, लंबी Political यात्रा और कार्यकर्ताओं की तपस्या है.

उन्होंने कहा कि अपना दल ने तमाम चुनौतियों के बावजूद अपनी Political जमीन मजबूत की है और आज प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी Political पार्टी के रूप में पहचान बनाई है. एक समय था, जब अपना दल को अखबारों में वोटकटवा पार्टी लिखकर संबोधित किया जाता था, लेकिन कार्यकर्ताओं ने अपने संघर्ष और फौलादी इरादों से पार्टी की तस्वीर बदल दी. आज वही पत्रकार अपनी कलम से अपना दल को उत्तर प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी Political पार्टी लिखने के लिए मजबूर हैं.

अनुप्रिया पटेल ने पार्टी के चुनावी सफर का उल्लेख करते हुए कहा कि अपना दल ने 2002 में चार विधायकों के साथ विधानसभा की राजनीति में कदम रखा था. वर्ष 2012 में पार्टी का एक विधायक जीता, जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में 11 सीटों पर चुनाव लड़कर नौ सीटों पर जीत दर्ज की. वर्ष 2022 में पार्टी ने 17 सीटों पर उम्मीदवार उतारे और 13 विधायक विधानसभा पहुंचे.

उन्होंने कहा कि 2027 में पार्टी का लक्ष्य इस प्रदर्शन को और बेहतर करते हुए चुनाव मैदान में उतारी जाने वाली हर सीट पर जीत दर्ज करना है. महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि परिसीमन के बाद Lok Sabha की सीटें मौजूदा 543 से बढ़कर 820 से 850 तक हो सकती हैं. इनमें महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित होने की संभावना है. अपना दल महिलाओं को उनका Political अधिकार दिलाने की लड़ाई में अपनी भूमिका निभाएगा.

उन्होंने Samajwadi Party और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ये दल महिलाओं को आरक्षण देने और उसे लागू करने के रास्ते में बाधा उत्पन्न करेंगे. संसद के विशेष सत्र के दौरान भी महिला आरक्षण को लागू करने का रास्ता रोका गया था. अब महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हैं और संसद तथा विधानसभाओं में अपनी भागीदारी चाहती हैं.

पार्टी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपील की. उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही विजय संकल्प को हकीकत में बदलेगी.

–

विकेटी/एसके