अन्ना हजारे की आलोचना करना स्वीकार नहीं, वह देश के लिए लड़ रहे थे : राम कदम

Mumbai , 13 नवंबर . अपनी किताब में सोनिया गांधी द्वारा अन्ना हजारे के आंदोलन की आलोचना, छठ से पहले Mumbai के रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाने बजाने को लेकर विवाद, ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी का गठबंधन और सैम पित्रोदा द्वारा Prime Minister मोदी के व्यक्तित्व की प्रशंसा करने पर भाजपा नेता राम कदम ने प्रतिक्रिया दी.

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता राम कदम ने से बातचीत में कहा, “2011 में अन्ना हजारे ने लोकपाल लागू करने की मांग को लेकर एक बड़ा राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू किया था. लोगों ने उनके आंदोलन का समर्थन किया, क्योंकि उनकी मांग जायज थी. वह अपने लिए कुछ नहीं मांग रहे थे, बल्कि देश के लिए लड़ रहे थे. क्या लोकपाल की मांग करना गलत था? लेकिन, सोनिया गांधी ने अपनी किताब में अन्ना हजारे और उनके आंदोलन की आलोचना की है. उन्हें क्या हो गया है? अन्ना हजारे एक ईमानदार और सम्मानित व्यक्ति हैं, जिन्होंने बिना किसी Political पद या पुरस्कार की चाह रखे देश की सेवा की है. ऐसी शख्सियत की आलोचना करना और यह जताना कि उनके आंदोलन के पीछे कोई और था, बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है. यह आंदोलन सफल रहा था, क्योंकि उस समय Government को अन्ना हजारे की मांगों को मानना ​​पड़ा था.”

छठ पूजा से पहले Mumbai के रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाने बजाए जाने को लेकर हुए विवाद और मनसे तथा शिवसेना (यूबीटी) द्वारा जताई गई आपत्तियों पर राम कदम ने कहा, “Mumbai और Maharashtra की प्रथम भाषा मराठी है. छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि सभी भाषाओं का सम्मान करती है. Mumbai की सांस्कृतिक छवि बहुभाषी है. Mumbai में सभी भाषाओं को बोलने वाले लोग रहते हैं. बिहार, यूपी और Jharkhand के लोग बड़ी संख्या में Mumbai में छठ का पर्व मनाते हैं. ऐसे में भाषा को लेकर किसी को उकसाया नहीं जाता. दूसरी भाषा का अपमान गलत है.”

उत्तर प्रदेश में ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी के गठबंधन पर भाजपा नेता ने कहा, “ओवैसी और चंद्रशेखर की पार्टी के बीच गठबंधन करने का लोकतंत्र में अधिकार है. हालांकि इस गठबंधन से भाजपा पर कोई असर नहीं होगा, क्योंकि दोनों दलों का उत्तर प्रदेश में कोई जनादेश नहीं है. इसके साथ ही इनके पास कोई एजेंडा नहीं है.”

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा द्वारा Prime Minister मोदी की प्रशंसा करने पर राम कदम ने कहा, “सैम पित्रोदा ही नहीं, कांग्रेस के अन्य नेता भी Prime Minister के व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हैं. सैम पित्रोदा को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सलाह देनी चाहिए कि वह गंभीरता और परिपक्वता का परिचय दें तो केंद्र Government हर सवाल का जवाब देगी.”

–

ओपी/एबीएम