अन्नप्राशन कराकर सीएम सम्राट चौधरी ने दिया स्वस्थ बचपन का संदेश, आंगनबाड़ी सेवाओं को और सुदृढ़ करने पर जोर

Patna, 29 सितंबर . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Tuesday को फुलवारीशरीफ उच्च विद्यालय परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-137 में बच्चों का अन्नप्राशन कराकर स्वस्थ बचपन का संदेश दिया. इस दौरान उन्होंने राज्य में आंगनबाड़ी सेवाओं को और सुदृढ़ करने तथा बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर देने की बात कही.

सीएम सम्राट चौधरी ने यहां राज्यव्यापी ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया. राज्य के सभी 1,15,064 आंगनबाड़ी केंद्रों पर Tuesday को ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान Chief Minister ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों, सेविका और लाभुकों से संवाद कर केंद्र पर मिल रही सुविधाओं और संचालित गतिविधियों की जानकारी ली. Chief Minister ने बच्चों से उनकी पढ़ाई और गतिविधियों के बारे में जानकारी ली. उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके बीच मिठाइयों का वितरण किया.

इस अवसर पर Chief Minister ने समाज कल्याण विभाग और समेकित बाल विकास सेवाएं निदेशालय की ओर से लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भी अवलोकन किया. उन्होंने Chief Minister कन्या उत्थान योजना और Prime Minister मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों को सांकेतिक चेक प्रदान किए. इसके साथ ही महिलाओं की गोदभराई कराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया. Chief Minister ने आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका और आशा दीदी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. लाभार्थियों के बीच पौष्टिक किट का वितरण भी किया गया. इस दौरान उन्होंने ‘सुपोषित बचपन की रसोई’ नामक पुस्तिका का विमोचन किया.

‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के दौरान Prime Minister मातृ वंदना योजना और Chief Minister कन्या उत्थान योजना के लाभार्थियों ने Chief Minister के साथ अपने अनुभव साझा किए. Chief Minister ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को और बेहतर सुविधाएं किस प्रकार उपलब्ध कराई जा सकती हैं, इसके लिए लाभार्थियों और स्थानीय लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं. आवश्यक सुधार के लिए Government हरसंभव कदम उठाएगी. Chief Minister ने कहा कि प्रसव पूर्व और प्रसव उपरांत माताओं तथा बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए Government लगातार काम कर रही है. जिन आंगनबाड़ी केंद्रों के पास अपना भवन नहीं है, वहां भवन निर्माण की दिशा में भी प्रयास किया जाएगा. Government का उद्देश्य जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ रखना तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा और पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराना है.

उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 1.15 लाख आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका बच्चों और परिवारों की सेवा में लगी हैं. सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक भोजन, फल और दूध उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों से अपील की कि गांव और आसपास के सभी छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ने का प्रयास करें.

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि समाज के बच्चे मजबूत होंगे तो राज्य और देश भी मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा. Prime Minister Narendra Modi और पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है और Government का प्रयास है कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे. कार्यक्रम में उपChief Minister बिजेंद्र प्रसाद यादव, समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक श्याम रजक सहित कई वरीय पदाधिकारी, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, बच्चे और उनके अभिभावक मौजूद रहे.

–

एमएनपी/डीकेपी