
Mumbai , 3 सितंबर . Actress अनुष्का रंजन अपने पति-Actor आदित्य सील के साथ नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो ‘डबल डेट’ में गई थीं, जहां उन्होंने आईवीएफ के दौरान आने वाली शारीरिक और भावनात्मक चुनौतियों के बारे में बात की.
दरअसल, नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो ‘डबल डेट’ में कपल अपने बच्चों के जन्म से पहले गए थे और यह शो रिकॉर्ड किया था. अनुष्का ने अपनी जर्नी के शुरुआती दिनों को याद किया और बताया कि वह और उनके पति आदित्य सील पहले नेचुरली कंसीव करने की कोशिश कर रहे थे.
Actress अनुष्का रंजन ने बताया कि उन्हें ‘आईयूआई’ के बारे में सलाह दी गई थी, जो ‘आईवीएफ’ से कम मुश्किल प्रोसेस है लेकिन उसमें भी दवाइयां और इंजेक्शन लेने पड़ते हैं. अनुष्का रंजन ने कहा, “शुरुआत में हम नेचुरली बच्चे करने की कोशिश कर रहे थे और डॉक्टर्स ने भी हमें छह महीने या एक साल तक कोशिश करने की सलाह दी थी. फिर एक प्रोसेस होता है जिसे ‘आईयूआई’ कहते हैं, जो ‘आईवीएफ’ का हल्का वर्जन है. इसमें भी काफी दवाइयां लेनी पड़ती हैं लेकिन इंजेक्शन कम लेने पड़ते थे, 3 या 4 इंजेक्शन पर दवाइयां बहुत खानी पड़ती थीं. तो वो दवाइयां भी मुझे अजीब सा महसूस कराती थीं.”
Actress ने बताया कि उन्होंने आखिर में आईवीएफ करवाने का फैसला क्यों किया. उन्होंने कहा, ‘आईयूआई’ के मुकाबले आईवीएफ में बच्चा कंसीव करने के चांज ज्यादा होते हैं लेकिन इस पूरी प्रोसेस में भावनात्मक असर बहुत पड़ता है. आपको लगने लगता है कि मेरी बॉडी में ही कुछ कमी है, कुछ तो गलत है. एक लड़की होने के नाते मुझे शराब नहीं पीनी चाहिए थी या नॉनवेज नहीं खाना चाहिए था. फिर शर्म भी आने लगी कि कैसे किसी को बताएं कि हम बच्चा प्लान कर रहे हैं.”
वहीं, Actor आदित्य सील ने बताया कि इस प्रोसेस के दौरान अनुष्का रंजन शारीरिक दर्द और भावनात्मक तनाव से गुजर रही थीं, जिसे देखकर उन्होंने तय किया था कि अगर यह कोशिश कामयाब नहीं हुई, तो वे दोबारा आईवीएफ नहीं करवाएंगे.
कपल ने यह भी बताया कि उन्होंने गोद लेने का विकल्प भी रखा था. उनका मानना था कि अगर वे बायोलॉजिकली बच्चा पैदा नहीं कर पाए, तो भी वे किसी बच्चे को प्यार भरी और अच्छी जिंदगी देना चाहते हैं.
–
एनएस/पीएम
Skip to content