
नई दिल्ली, 31 अगस्त . भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कांग्रेस पार्टी और एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पिणयों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कलह से पुराना नाता है.
Prime Minister Narendra Modi को मिले उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान को लेकर आवैसी के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि या तो ओवैसी साहब में समझ की कमी है या फिर वे जानबूझकर ऐसे बयान देते हैं. उज्बेकिस्तान एक स्वतंत्र देश कब बना? सोवियत संघ के विघटन के बाद. वे उज्बेकिस्तान में बाबर का जिक्र कर रहे हैं. उनका दिमाग खराब हो गया है, बस यही बात है.
दरअसल, एआईएमआईम नेता ने कहा है कि भाजपा को मुबारकबाद कि जिस बाबर के नाम पर हमें गालियां देते थे, उसी बाबर के देश ने Prime Minister Narendra Modi को अवार्ड दिया है.
उत्तराखंड में Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज First Information Report पर अजय आलोक ने कहा, “सबसे पहले तो वे 20 दिन बाद कुंभकर्ण की नींद से जागे. खड़गे के साथ यह घटना 6 तारीख को हुई. 10 तारीख को शुद्धिकरण किया गया और खड़गे ने 11 तारीख को संसद में इस बारे में बात की. राहुल गांधी ने 29 तारीख को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. वे कुंभकर्ण की तरह सो रहे थे और यह भूल गए कि वहां जो लोग काम कर रहे थे, वे खुद दलित थे. इसलिए उनकी भावनाएं आहत हुईं. आपने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया. अब मामले का सामना करें. एससी एक्ट लागू होता है और आपको हाईकोर्ट से जमानत लेनी होगी.”
कर्नाटक के मंत्री बसवराज रायरेड्डी के इस बयान पर कि ‘इस्लाम अन्य धर्मों की तुलना में श्रेष्ठ धर्म है’, अजय आलोक ने कहा, “मक्का जाइए. यह बहुत आसान तरीका है. अपना धर्म बदलें और इस्लाम अपना लें. Bengaluru में कई मस्जिदें हैं. वहां जाएं और इस्लाम अपना लें या दिल्ली आएं और जामा मस्जिद में इस्लाम अपना लें और फिर मक्का जाएं. उन जैसे लोगों के लिए इस्लाम सचमुच बहुत अच्छा धर्म है. वैसे भी, उनके आकाओं के लिए इस्लाम सबसे अच्छा धर्म है लेकिन इस्लाम सबसे अच्छा धर्म है या नहीं, इसके बारे में दूसरों को बताने की कोई जरूरत नहीं है. इसे अपने तक ही रखें.”
उन्होंने कांग्रेस पार्टी में आपसी विवाद को लेकर तंज कसते हुए ‘क’ से कांग्रेस और ‘क’ से कलह. हर राज्य में कांग्रेस आपस में सिर फोड़ते रहते हैं. कोई ऐसा राज्य बता दो जहां पर सत्ता में हो और मारपीट नहीं कर रहे हों. अनुशासनहीनता इस पार्टी की पहचान है.
–
एएसएच/
Skip to content