अनुपम खेर ने पूरी की ‘श्री रामभूमि’ की शूटिंग, बोले- यह फिल्म आत्मा का शुद्धिकरण करती है

Mumbai , 29 अगस्त . Actor अनुपम खेर जल्द ही फिल्म ‘श्री रामभूमि’ में नजर आएंगे. Saturday को उन्होंने बताया कि फिल्म में उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है. Actor ने एक पोस्ट के जरिए पूरी टीम को धन्यवाद दिया.

Actor अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वे अपने किरदार में नजर आ रहे हैं. Actor ने लिखा, “फिल्म ‘श्री रामभूमि’ में मेरा कार्य पूर्ण हुआ. कुछ फिल्में एक कलाकर को यह संतोष देती हैं कि उसने अच्छा काम किया, तो कुछ गौरव देती हैं कि वह किसी बड़े और महत्वपूर्ण सिनेमा का हिस्सा बना, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं, जो केवल कलाकार को नहीं बल्कि आम दर्शक के मन को भी छूती हैं.

Actor ने आगे लिखा, “वे आत्मा का शुद्धिकरण करती हैं और मन को एक गहरी, शांत आध्यात्मिक अनुभूति से भर देती हैं. फिल्म ‘श्री रामभूमि’ मेरे लिए ऐसी ही एक फिल्म है.”

Actor ने खुद को सौभाग्यशाली मानते हुए लिखा, “यह मेरे जीवन का सौभाग्य और प्रभु श्रीराम की कृपा है कि मुझे श्री अशोक सिंघल जी की भूमिका निभाने का अवसर मिला. राम जन्मभूमि आंदोलन और रामलला के भव्य मंदिर के संकल्प में उनका समर्पण, उनकी तपस्या और उनका योगदान अनमोल है, जिसे शब्दों में नहीं बांधा जा सकता.

Actor अनुपम खेर ने फिल्म के निर्देशक-निर्माता समेत सभी कालाकारों और टीम को धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा, “मैं इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक, मेरे सह कलाकार और इस फिल्म से जुड़े सभी यूनिट वालों आत्मा से धन्यवाद करता हूं, मेरे अभिनय में उनका योगदान अमूल्य है. शीघ्र ही ‘श्री राम भूमि’ आप सभी के सामने होगी. जय श्री राम.”

अनुपम खेर इस फिल्म में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के दिवंगत नेता अशोक सिंघल की भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह कर रहे हैं. यह फिल्म अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और उससे जुड़े दशकों लंबे संघर्ष की भावनात्मक और ऐतिहासिक यात्रा को पर्दे पर दिखाएगी.

फिल्म में अनुपम खेर के साथ ऋत्विक भौमिक और अमृता खानविलकर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.

एनएस/डीएससी