अनुपम खेर ने अमिताभ बच्चन के साथ वीडियो साझा कर पुरानी यादें ताजा की

Mumbai , 19 अक्टूबर . हिंदी सिनेमा के अनुभवी Actor अनुपम खेर ने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ बिताए पुराने दिनों को याद करते हुए एक दिलचस्प वीडियो साझा किया है. इस वीडियो में दोनों कलाकार लंदन में अपने शो की रिहर्सल के दौरान मस्ती करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में अनुपम खेर अमिताभ बच्चन की पैरोडी करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं जबकि बच्चन उन्हें सुर और ताल में गाने की सलाह देते नजर आते हैं.

Monday को अनुपम खेर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह पुराना वीडियो साझा किया. इसमें दोनों कलाकार फिल्म ‘दीवाना’ के मशहूर गाने ‘सोचेंगे तुम्हें प्यार’ का पैरोडी संस्करण गाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दोनों की मस्ती और आपसी तालमेल ने प्रशंसकों को उनके पुराने दिनों की याद दिलाई है.

पुरानी यादों को ताजा करते हुए अनुपम खेर ने लिखा कि यहां अमिताभ बच्चन मेरी गायकी में ताल लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं जबकि मैं गंजे लोगों पर एक पैरोडी गाने की कोशिश कर रहा हूं. यह प्यारा सा क्लिप लंदन में हमारे शानदार जुम्मा चुम्मा शो की रिहर्सल का है. देखिए हम कितनी मस्ती कर रहे हैं. बच्चन साहब को इस तरह मजे करते देखना वाकई बहुत खुशी की बात है. इस पुरानी यादों से भरी पोस्ट को खेर ने 80 और 90 के दशक को ‘हिंदी सिनेमा का स्वर्णिम दौर’ बताया, जब लोगों के बीच एक गहरा अपनापन और जुड़ाव हुआ करता था.

उन्होंने लिखा कि मैंने 1984 में फिल्मों में कदम रखा था, इसलिए उससे पहले के सालों के बारे में मैं अपने निजी अनुभव से तो नहीं बता सकता. हालांकि मेरे लिए, 80 और 90 का दशक हमेशा हिंदी सिनेमा का स्वर्णिम दौर रहेगा. उस समय लोगों के बीच बहुत प्यार, अपनापन और एक-दूसरे के साथ बहुत सहजता थी. हमने कड़ी मेहनत की लेकिन साथ ही खूब हंसे.

उन्होंने लिखा कि हिंदी सिनेमा सचमुच एक परिवार जैसा लगता था. बच्चन साहब से मैंने जो सबसे बेहतरीन बातें सीखीं, उनमें से एक यह है कि हमेशा अपने अंदर के मजाकिया अंदाज को जिंदा रखना चाहिए. इसे देखकर मुझे याद आता है कि उन पलों ने मुझे कितना गढ़ा है. ये वो दिन थे जब मैं वो इंसान बन रहा था, जो आज मैं हूं. मैं खुशनसीब हूं कि मैं इन दोनों दौर का हिस्सा रहा हूं. आज भी लोगों के बीच प्यार है लेकिन वो दिन मेरे दिल में एक बहुत खास जगह रखते हैं.

उन्होंने आगे लिखा कि वीडियो देखते ही वह कुछ पलों के लिए उसी रिहर्सल में लौट गए, जहां वह अपनी ‘ताल’ तलाशने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने अमिताभ बच्चन को टैग करते हुए उन दिनों को याद किया और लिखा, “वाह! क्या दिन थे!”

–

डीकेएम/पीएम