
Mumbai , 17 सितंबर . Actor अनिल कपूर जल्द ही गेम रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ में होस्ट के तौर पर नजर आएंगे. Actor ने बताया कि वह खुद को अपनी दोनों बेटियों सोनम कपूर और रिया कपूर के लिए डबल बोनस पिता क्यों मानते हैं.
Actor ने कहा, “बहुत से लोगों का कहना है कि मैं अपने परिवार के लिए काम करता हूं लेकिन मैं भी अब ये सीख रहा हूं कि परिवार को वक्त देना कितना जरूरी है.”
उन्होंने कहा, “हमारे जो दामाद हैं, वो परिवार और काम के लिए सही समय निकालते हैं. जब मैं आपकी उम्र का था और रिया पैदा हुई थी, मैं हॉस्पिटल लेट पहुंचा था, जिसके लिए मैं आज तक खुद को माफ नहीं कर सका. रिया की डिलीवरी हो गई थी और मैं कुछ समय बाद वहां पहुंच गया था.”
उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रिया का जब जन्म हुआ था, उस समय वे एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. रातभर जगने से उनकी आंख लग गई थी. उन्होंने कहा, “मैं पूरी रात शूट कर रहा था और मेरी आंख लग गई थी और जब मैं जागा, तो रिया का जन्म हो गया था. बेटी होना बोनस है और मेरी दो बेटियां हैं, सोनम और रिया, तो मेरे लिए डबल बोनस है.”
Actor अनिल कपूर का संबंध Bollywood के एक प्रतिष्ठित और बड़े फिल्मी परिवार से है. उन्होंने साल 1984 में सुनीता कपूर से शादी की थी, जो एक पूर्व मॉडल और कॉस्ट्यूम डिजाइनर थीं. Actor के तीन बच्चे हैं, जिनका नाम सोनम, रिया और हर्षवर्धन है.
सोनम कपूर जानी-मानी Bollywood Actress हैं, जिनकी शादी आनंद आहूजा से हुई है. वहीं, रिया कपूर फिल्म निर्माता हैं, जिनकी शादी करण बूलानी से हुई है. हर्षवर्धन कपूर Actor हैं. हालांकि, अनिल कपूर के बेटे को उस हद तक स्टारडम और काम नहीं मिला, जितना Actor और उनकी दोनों बेटियों को मिला था.
‘इंडिया के टॉप 1%’ एक नया गेम रियलिटी शो है जिसे Actor अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं. यह ब्रिटिश शो ‘द 1% क्लब’ का हिंदी रूपांतरण है. इसमें 100 प्रतियोगी लॉजिक, ऑब्जर्वेशन और कॉमन सेंस पर आधारित सवालों का सामना करते हैं.
–
एनएस/पीएम
Skip to content