अनिल कपूर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की मुलाकात, तस्वीरें शेयर कर जताई खुशी

Mumbai , 20 नवंबर . Actor अनिल कपूर ने हाल ही में पेरिस में फ्रांस के President इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की. इस खास मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने social media पर शेयर की हैं. अनिल और मैक्रों के बीच आर्ट, कल्चर, सिनेमा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आर्किटेक्चर जैसे कई विषयों पर बातचीत हुई. Actor ने इस मुलाकात को बेहद खास और यादगार बताया.

अनिल कपूर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि जब उनकी पहली मुलाकात India में President इमैनुएल मैक्रों से हुई थी, तब दोनों के बीच बातचीत इतनी सहज रही कि ऐसा लगा जैसे वे एक-दूसरे को वर्षों से जानते हों. अब पेरिस में दोबारा मुलाकात हुई तो उन्हें वही अपनापन और गर्मजोशी महसूस हुई.

अनिल ने तस्वीरों के साथ लिखा, ”जब मैं पहली बार India में President इमैनुएल मैक्रों से मिला था, तब हमारी बातचीत इतने सहज तरीके से आगे बढ़ी कि ऐसा लगा जैसे हम एक-दूसरे को सालों से जानते हों. पेरिस में उनसे दोबारा मिलकर वही गर्मजोशी महसूस हुई. हमने कला, संस्कृति, सिनेमा, एआई, ऊर्जा और वास्तुकला जैसे विषयों पर बात की. साथ ही, उनके ऑफिस में नेपोलियन के समय की कुछ खूबसूरत ऐतिहासिक चीजें भी देखीं. इतिहास से मिलने वाली सीख से लेकर हमारे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य तक, यह बातचीत मेरे लिए काफी ज्ञानवर्धक रही.”

उन्होंने आगे लिखा, ”मेरे प्यारे इमैनुएल, आपकी मेहमाननवाजी और प्यार के लिए शुक्रिया. आपने पेरिस में मेरे भतीजे और मुझे घर जैसा महसूस कराया. मुझे हमारी दोस्ती की खुशी है और India में आपका दोबारा स्वागत करने का इंतजार रहेगा.”

शेयर की गई तस्वीरों में अनिल कपूर ब्लैक कलर के सूट में नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में वह President मैक्रों के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों गर्मजोशी से गले मिलते दिख रहे हैं. कुछ तस्वीरों में दोनों को बैठकर बातचीत करते हुए भी देखा जा सकता है.

–

पीके/एबीएम