अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामला : झारखंड हाईकोर्ट ने जांच तेज करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का दिया निर्देश

रांची, 3 नवंबर . Jharkhand हाईकोर्ट की अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में Tuesday को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने Police को जांच में तेजी लाने और मामले में शामिल अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है.

सुनवाई के दौरान राज्य Government की ओर से कोर्ट को बताया गया कि इस मामले में एक आरोपी Police की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ की जा रही है. न्यायमूर्ति रंगोन मुखोपाध्याय की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए Police को जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर बेहतर तरीके से करने का निर्देश दिया.

कोर्ट ने कहा कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जाए. इस मामले में अगली सुनवाई 19 नवंबर को होगी. याचिकाकर्ता की ओर से हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार के साथ अधिवक्ता शशिकांत जायसवाल, अंशु कुमारी, विवेक कुमार और विकास कुमार ने पक्ष रखा.

गौरतलब है कि 22 अक्टूबर को हजारीबाग के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र स्थित गुप्ता कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट में अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला था. वह Jharkhand हाईकोर्ट में वकालत करती थीं. घटना के बाद उनके पिता सुनील कुमार चक्रवर्ती ने पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया था.

परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. इस मामले में आरोपी पति कुशाग्र रुद्र राणा ने 29 अक्टूबर को हजारीबाग के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण किया था. इसके बाद Police ने उसे 48 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ की. रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद 2 नवंबर को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

मामले की जांच के लिए राज्य Government ने आठ सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. Police के अलावा सीआईडी भी आरोपी से पूछताछ कर चुकी है. जांच के दौरान घटना के दिन के घटनाक्रम, पारिवारिक विवाद और अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. हाईकोर्ट ने इससे पहले भी राज्य Government से मामले की जांच की विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी.

–

एसएनसी/एसके