अधिकारी के नाम पर फैलाए गए झूठे बयान, सेना ने फर्जी दावे का किया पर्दाफाश

New Delhi, 29 अक्टूबर . भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल नीरज शुक्ला के नाम पर झूठ फैलाने की साजिश की गई है. झूठे बयान वाला व छेड़छाड़ किया गया एक वीडियो social media पर फैलाया जा रहा है. इस वीडियो के जरिए चीन की सैन्य ताकत, अरुणाचल प्रदेश में उसकी बढ़ती मौजूदगी और भारतीय सेना की तैयारियों को लेकर भ्रामक दावे किए जा रहे हैं.

भारतीय सेना ने इस वीडियो को फर्जी बताते हुए लोगों को आगाह किया है कि वे ऐसे भ्रामक प्रचार के झांसे में न आएं. सेना के अनुसार, Pakistan से जुड़े कुछ दुष्प्रचार करने वाले social media खातों से यह वीडियो प्रसारित किया जा रहा है. इसमें लेफ्टिनेंट जनरल नीरज शुक्ला के नाम पर ऐसे बयान दिखाए गए हैं, जिनमें कथित तौर पर दावा किया गया है कि India चीन की उन्नत सैन्य तकनीकों और अरुणाचल प्रदेश में उसकी बढ़ती मौजूदगी का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने में संघर्ष कर रहा है.

वीडियो में यह भी झूठा दावा किया गया है कि Government भारतीय सेना के हितों के बजाय अपने हितों को प्राथमिकता देती है. इसके अलावा, पुराने सैन्य उपकरणों को सैनिकों के नुकसान और उनमें बढ़ती निराशा से जोड़ने की कोशिश की गई है. इन दावों के जरिए सेना की क्षमता और Government के प्रति जवानों के भरोसे पर सवाल खड़े करने का प्रयास किया गया है.

भारतीय सेना के फैक्ट-चेक के मुताबिक, असली वीडियो अक्टूबर 2025 का पुराना वीडियो है. इसके मूल रूप में डिजिटल बदलाव करके लेफ्टिनेंट जनरल नीरज शुक्ला के नाम पर ऐसे बयान जोड़ दिए गए हैं, जो उन्होंने नहीं दिए. इस तरह पुराने वीडियो को नए और भ्रामक संदर्भ में पेश करके लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गई है. इस दुष्प्रचार में भारत-चीन सीमा से जुड़े संवेदनशील मुद्दों का इस्तेमाल किया गया है. इसका उद्देश्य भारतीय सेना और Government के प्रति लोगों के विश्वास को कमजोर करना है.

सेना ने स्पष्ट किया है कि वीडियो में उनके नाम से प्रसारित कथित बयानों को वास्तविक नहीं माना जाना चाहिए. इस मामले में दुष्प्रचार का तरीका भी महत्वपूर्ण है. पहले से मौजूद पुराने वीडियो को लिया गया, उसमें डिजिटल तरीके से बदलाव किए गए और फिर कथित सैन्य बयानों के रूप में उसे प्रसारित किया गया. इसके बाद भारत-चीन सीमा से जुड़े मुद्दों को जोड़कर ऐसा संदेश देने की कोशिश की गई, जिससे लोगों के बीच भ्रम और अविश्वास पैदा हो.

भारतीय सेना ने लोगों से अपील की है कि social media पर किसी भी संवेदनशील वीडियो को साझा करने से पहले उसके मूल स्रोत और वास्तविक संदर्भ की जांच जरूर करें. केवल किसी वरिष्ठ सैन्य अधिकारी का नाम या चेहरा दिखाई देने से वीडियो में कही गई बातों को सच नहीं मान लेना चाहिए. सेना का यह फैक्ट-चेक मैसेज ऐसे भ्रामक वीडियो से सतर्क रहने की जरूरत पर जोर देता है, जिनमें पुराने दृश्यों और डिजिटल छेड़छाड़ के जरिए झूठे दावों को वास्तविक दिखाने का प्रयास किया जाता है.

–

जीसीबी/डीकेपी