
कुरनूल, 16 नवंबर . हैदराबाद में हुई कांग्रेस की India समिट में इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक ने मंच से ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा लगाया, जिस पर वहां मौजूद कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया और इस घटना को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता विनूषा रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस का यह रवैया देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं के लिए बेहद खतरनाक है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता.
विनूषा रेड्डी ने से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वे विदेशी एजेंसियों और विदेशी संस्थाओं को India के आंतरिक मामलों में दखल देने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. विशेष रूप से India की लोकतांत्रिक संस्थाओं और Political प्रक्रियाओं में विदेशी दखल को बढ़ावा देना बेहद चिंताजनक है.
उन्होंने ‘India समिट’ का जिक्र करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के नाम पर जो कुछ हुआ, वह सबके सामने है. इस कार्यक्रम में एक विदेशी नागरिक को आमंत्रित किया गया, जिसने India की चुनावी प्रक्रिया के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां कीं. उस समय वहां मौजूद तेलंगाना के Chief Minister रेवंत रेड्डी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी उस विदेशी नागरिक की विभाजनकारी टिप्पणियों पर हंस रहे थे. विनूषा ने सवाल उठाया कि क्या यही कांग्रेस की सोच है.
विनूषा रेड्डी ने पूछा कि आखिर कांग्रेस चाहती क्या है. क्या वह चाहती है कि विदेशी नागरिक India आएं और देश की चुनावी प्रणाली और संवैधानिक प्रक्रियाओं पर अपनी शर्तें थोपें. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस India को फिर से गुलाम देश बनाना चाहती है और इसे विदेशी ताकतों की कॉलोनी बनाना चाहती है. उन्होंने कहा कि India एक लोकतंत्र है और इस तरह की कोशिशें बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं हैं.
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस नेता चुनाव और मतपत्रों के माध्यम से अपनी Political लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं. यदि उन्हें किसी कानूनी मुद्दे पर आपत्ति है तो वे अदालतों का दरवाजा खटखटा सकते हैं और चुनाव आयोग से संपर्क करके चुनावी सुधारों की मांग कर सकते हैं. लेकिन कांग्रेस ऐसा कुछ भी नहीं कर रही है.
विनूषा ने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस को अदालतों, Police या चुनाव आयोग पर कोई भरोसा नहीं रह गया है. इसके बजाय, वे विदेशी नेताओं और लोगों को बुला रहे हैं ताकि वे India की लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रियाओं का अपमान कर सकें. उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी एक बार फिर विदेश यात्रा पर गए हैं और वहां भी वही काम कर रहे हैं.
उन्होंने राहुल गांधी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए. विनूषा ने पूछा कि क्या राहुल गांधी ने कभी देश के गांवों, पहाड़ी इलाकों या रेगिस्तानों का दौरा करके जमीनी हकीकत को समझने की कोशिश की है. राहुल गांधी ने ऐसी जगहों का दौरा नहीं किया है. इसके बजाय, वे किसी पॉश इलाके में बैठते हैं, विदेशियों को बुलाते हैं, विदेश यात्राएं करते हैं और India के बारे में एक झूठा नैरेटिव गढ़ते हुए भाषण देते हैं.
विनूषा रेड्डी ने कहा कि यह अंग्रेजों की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति के अलावा और कुछ नहीं है, जिसका राहुल गांधी पालन करते हुए दिख रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह का रवैया देश के लिए बेहद खतरनाक है.
–
पीआईएम/पीएम
Skip to content