अदाणी ग्रुप ने अपने सभी 8 हवाई अड्डों पर अगली पीढ़ी का ‘अदाणी रिवार्ड्स’ सदस्यता कार्यक्रम लॉन्च किया

jaipur, 18 नवंबर . अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने jaipur सहित अपने सभी आठ हवाई अड्डों पर अगली पीढ़ी के ‘अदाणी रिवार्ड्स’ सदस्यता कार्यक्रम को लॉन्च करने की घोषणा की है.

अदाणी वनऐप के साथ एकीकृत यह कार्यक्रम, जो हवाई अड्डे से जुड़ी सेवाओं के लिए एएएचएल का डिजिटल प्लेटफॉर्म है, यात्रा, खानपान, खरीदारी, लाउंज की सुविधा और हवाई अड्डे की अन्य सेवाओं को एक ही सदस्यता कार्यक्रम के तहत उपलब्ध कराता है.

कंपनी के अनुसार, यात्री इस ऐप के माध्यम से ऑफर्स देख सकते हैं, रिवार्ड्स का लाभ उठा सकते हैं और सेवाओं की अग्रिम बुकिंग कर सकते हैं.

एएएचएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अरुण बंसल ने कहा, “अदाणी रिवार्ड्स 1.0 के तहत 70 लाख यात्रियों का पंजीकरण हुआ, जो हवाई अड्डों के साथ अधिक जुड़ाव वाली सेवाओं की मांग को दर्शाता है. हमारा अगली पीढ़ी का सदस्यता कार्यक्रम इसी आधार पर तैयार किया गया है, जिसमें हमारे नेटवर्क के सभी हवाई अड्डों पर यात्रा, रिटेल, खानपान और आतिथ्य सेवाओं से जुड़े लाभों को एक ही कार्यक्रम के तहत उपलब्ध कराया गया है.”

उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि यात्री हवाई अड्डे को केवल उड़ान पकड़ने की जगह के रूप में न देखें. जमीन पर मिलने वाली खास सुविधाओं को अदाणी वनऐप की सहूलियत के साथ जोड़कर हम हवाई अड्डे के अनुभव को अधिक लाभदायक बना रहे हैं. साथ ही, इससे हमारे हवाई अड्डों पर उपलब्ध सेवाओं में यात्रियों की भागीदारी भी बढ़ेगी. इससे हमें डिजिटल सेवाओं को तेजी से अपनाने और अपने गैर-एयरोनॉटिकल कारोबार को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी.”

इस विस्तारित कार्यक्रम के तहत एक एकीकृत, श्रेणी-आधारित सदस्यता प्रणाली शुरू की गई है, जिसमें अलग-अलग यात्रियों की जरूरतों और खर्च करने की प्राथमिकताओं के अनुसार सुविधाएं दी जाएंगी.

सदस्य Mumbai , नवी Mumbai , Ahmedabad, Lucknow, jaipur, गुवाहाटी, मंगलुरु और तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डों पर सालाना 65,000 रुपए तक के लाभ प्राप्त कर सकेंगे.

सदस्यता की श्रेणी के आधार पर यात्रियों को यात्रा, खरीदारी, खानपान और आतिथ्य सेवाओं से जुड़े कई लाभ मिलेंगे. इनमें चुनिंदा फूड एंड बेवरेज आउटलेट और रिटेल स्टोर पर छूट, सदस्यों के लिए विशेष ऑफर्स और गिफ्ट वाउचर के साथ-साथ चुनिंदा ड्यूटी-फ्री आउटलेट पर विशेष छूट और ऑफर्स शामिल हैं.

इसके अलावा, सदस्यों को उनकी सदस्यता श्रेणी के अनुसार हवाई अड्डे के लाउंज में मुफ्त प्रवेश, समर्पित प्रवेश द्वार, सुरक्षा जांच में प्राथमिकता, प्राथमिकता के आधार पर ग्राहक सेवा, विशेष पार्किंग सुविधा, वैलेट सेवाएं और टर्मिनल के भीतर आवागमन में सहायता जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी. इसके साथ ही, ‘प्रणाम मीट एंड ग्रीट’ सेवाएं भी उपलब्ध होंगी, जिनके तहत हवाई अड्डे पर यात्रियों को विशेष सहायता प्रदान की जाएगी.

इस ऐप के माध्यम से यात्री ड्यूटी-फ्री, फूड एंड बेवरेज, लाउंज, खरीदारी, पार्किंग और हवाई अड्डे की अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे. सदस्य अपनी सदस्यता की श्रेणी देख सकते हैं, उपलब्ध रिवार्ड्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और पूरे नेटवर्क में उपलब्ध ऑफर्स देख सकते हैं. इसके अलावा, वे हवाई अड्डे पहुंचने से पहले चुनिंदा उत्पादों और सेवाओं की बुकिंग भी कर सकते हैं.

–

एबीएस