
गुवाहाटी, 30 अक्टूबर . असम के Chief Minister हिमंत बिस्वा सरमा ने Friday को घोषणा की कि अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) की नई साझेदारी के तहत गुवाहाटी में देश के तीन प्रमुख हॉस्पिटैलिटी ब्रांड ताज, गेटवे और जिंजर अपने होटल स्थापित करेंगे. उन्होंने कहा कि यह निवेश असम की बढ़ती आर्थिक क्षमता और राज्य में बढ़ते निवेशक विश्वास का स्पष्ट संकेत है.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर Chief Minister ने कहा, “बड़े ब्रांड वहीं जाते हैं जहां बड़े अवसर होते हैं और अब ऐसे अवसर तेजी से असम में दिखाई दे रहे हैं.”
उन्होंने बताया कि ये होटल परियोजनाएं अदाणी एयरपोर्ट्स और आईएचसीएल के बीच विकसित की जा रही हॉस्पिटैलिटी पहल का हिस्सा होंगी.
Chief Minister ने कहा कि इन प्रतिष्ठित होटल ब्रांडों की मौजूदगी गुवाहाटी को पूर्वोत्तर India के उभरते एविएशन और वाणिज्यिक केंद्र के रूप में और मजबूत बनाएगी. उन्होंने कहा कि यह निवेश राज्य में बढ़ते हवाई यातायात, पर्यटन विस्तार, कारोबारी गतिविधियों में तेजी और निजी क्षेत्र के बढ़ते भरोसे को भी दर्शाता है.
हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे गुवाहाटी की बढ़ती रणनीतिक महत्वता में निवेशकों के भरोसे का एक और बड़ा प्रमाण बताया. उन्होंने कहा कि राज्य Government असम को पूर्वोत्तर का प्रमुख आर्थिक और कनेक्टिविटी केंद्र बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है.
यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब असम में हवाई और आधारभूत संरचना सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है. लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा वाला गुवाहाटी पहले से ही पूर्वोत्तर India का प्रमुख प्रवेश द्वार माना जाता है और यह क्षेत्र को देश तथा विदेश के कई प्रमुख शहरों से जोड़ता है.
विशेषज्ञों का मानना है कि ताज, गेटवे और जिंजर जैसे स्थापित होटल ब्रांडों के आने से शहर की आवासीय और आतिथ्य क्षमता मजबूत होगी. इससे कारोबारी यात्रियों, पर्यटकों और ट्रांजिट यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी.
यह परियोजना इस बात का भी संकेत है कि असम के पर्यटन, हॉस्पिटैलिटी और सेवा क्षेत्र में बड़े कॉर्पोरेट समूहों की रुचि लगातार बढ़ रही है. राज्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और रणनीतिक भौगोलिक स्थिति के कारण निवेशकों के लिए आकर्षक गंतव्य बनता जा रहा है.
Chief Minister ने कहा कि बेहतर हवाई संपर्क, मजबूत होती आधारभूत संरचना और निजी क्षेत्र की बढ़ती भागीदारी के बल पर असम पूर्वी और पूर्वोत्तर India के प्रमुख आर्थिक केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है.
उन्होंने बताया कि एविएशन-आधारित विकास मॉडल पर्यटन को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन और राज्य में नए आर्थिक अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
–
डीबीपी
Skip to content