
Mumbai , 6 अक्टूबर . अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने नवरात्रि और दुर्गा पूजा के दौरान Mumbai में लगने वाले पंडालों के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा करते हुए कहा है कि पूर्ण आवेदन प्राप्त होने के 48 घंटे के भीतर अस्थायी बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा. कंपनी ने आयोजकों से अधिकृत बिजली कनेक्शन लेने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील भी की है.
कंपनी ने कहा है कि त्योहारों के दौरान शहरभर में बड़ी संख्या में पंडाल स्थापित किए जाते हैं. ऐसे में सुरक्षित, विश्वसनीय और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष व्यवस्था की गई है.
अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने बताया कि आयोजक कंपनी की वेबसाइट पर “न्यू कनेक्शन” सेक्शन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया गया है, ताकि कनेक्शन जारी करने में देरी न हो.
कंपनी ने स्पष्ट किया कि सभी नवरात्रि और दुर्गा पूजा आयोजकों को केवल अधिकृत बिजली कनेक्शन का उपयोग करना चाहिए और किसी भी प्रकार के अनधिकृत बिजली उपयोग से बचना चाहिए.
अदाणी इलेक्ट्रिसिटी के प्रवक्ता ने कहा, “Mumbai नवरात्रि और दुर्गा पूजा समारोहों की तैयारी में जुट चुका है और कंपनी ने निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अपने परिचालन को और मजबूत किया है.” उन्होंने आगे कहा कि इस वर्ष कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया को और तेज किया गया है.
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने शहर के विभिन्न नवरात्रि और दुर्गा पूजा पंडालों के आसपास करीब 850 फ्लडलाइट्स स्थापित की हैं, जिससे रात के समय बेहतर रोशनी और सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी.
कंपनी ने बताया कि उसकी यह तैयारी हाल ही में संपन्न हुए गणेशोत्सव के अनुभव पर आधारित है. गणेश उत्सव के दौरान अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने लगभग 1,100 अस्थायी बिजली कनेक्शन विभिन्न गणपति पंडालों को उपलब्ध कराए थे.
इसके अलावा, कंपनी ने बृहन्Mumbai महानगरपालिका (बीएमसी) के 22 वार्डों में फैले 149 विसर्जन स्थलों पर 2,792 से अधिक फ्लडलाइट्स भी स्थापित की थीं, जिससे त्योहारों के दौरान सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित हो सके.
पिछले वर्ष अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने अपने वितरण क्षेत्र में स्थित 653 से अधिक नवरात्रि और दुर्गा पूजा पंडालों को बिना किसी बाधा के बिजली आपूर्ति प्रदान की थी.
त्योहारों के दौरान किसी भी संभावित तकनीकी समस्या या बिजली बाधा के त्वरित समाधान के लिए कंपनी ने विशेष क्विक रिस्पॉन्स टीमें भी तैनात की हैं. ये टीमें चौबीसों घंटे तैयार रहेंगी और किसी भी खराबी की स्थिति में तुरंत बिजली बहाल करने का काम करेंगी.
अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने पंडाल आयोजकों के लिए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं. कंपनी ने सलाह दी है कि विद्युत वायरिंग और उपकरणों की स्थापना केवल लाइसेंस प्राप्त इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्टरों से कराई जाए और स्वीकृत गुणवत्ता वाले विद्युत उपकरणों एवं सामग्रियों का ही उपयोग किया जाए.
कंपनी का कहना है कि बेहतर रोशनी, तेज कनेक्शन सुविधा, मजबूत आपूर्ति व्यवस्था और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र के जरिए इस वर्ष भी नवरात्रि और दुर्गा पूजा के दौरान Mumbai में सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है.
–
डीबीपी
Skip to content