
Mumbai , 26 अक्टूबर . गायक-कंपोजर अदनान सामी अपने काम के साथ-साथ परिवार को भी भरपूर समय देते हैं. Monday को गायक ने परिवार के साथ बिताए गए खूबसूरत पल की शानदार झलक शेयर की.
अदनान सामी ने इंस्टाग्राम पर संडे ब्रंच की झलक शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि इस ब्रंच के दौरान स्वादिष्ट खाने और बातचीत के बीच वक्त बिताया. साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी रोया सामी खान की तारीफ की, जिन्होंने घर पर प्यार से अलग-अलग तरह की ब्रेड बनाई थीं. उन्होंने लिखा, “सबसे खूबसूरत एहसास है कि Sunday की सुबह की शुरुआत परिवार जैसे दोस्तों के साथ की जाए और ब्रंच पर साथ में ब्रेड तोड़ी जाए, स्वादिष्ट खाने और प्यारी बातचीत के साथ! सारी अलग-अलग ब्रेड घर पर प्यार से मेरी प्यारी पत्नी रोया सामी खान जान ने ताजा बनाई थीं!”
गायक और संगीतकार अदनान सामी ने अपने जीवन में कुल चार शादियां की हैं. रोया उनकी तीसरी पत्नी हैं, जो कि अफगान-जर्मन मूल की हैं और एक रिटायर्ड आर्मी/डिप्लोमैट अफसर की बेटी हैं.
अदनान सामी हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में भारतीय और पश्चिमी संगीत गाते हैं. उन्हें दुनिया के सबसे तेज कीबोर्ड वादकों और पियानो पर भारतीय शास्त्रीय संगीत बजाने वाले पहले संगीतकार के तौर पर जाना जाता है. गायक को 32 अलग-अलग वाद्ययंत्र बजाने में महारत हासिल है, जिनमें पियानो उनका सबसे प्रमुख वाद्ययंत्र है. उन्हें पियानो पर भारतीय शास्त्रीय संगीत बजाने वाले शुरुआती संगीतकारों में गिना जाता है.
उन्होंने बहुत कम उम्र से संगीत सीखना शुरू किया और पियानो वादन में विशेष महारत हासिल की. उन्हें पियानो पर संतूर और भारतीय शास्त्रीय संगीत बजाने वाले शुरुआती कलाकारों में गिना जाता है. लंबे समय तक Pakistan और अन्य देशों से जुड़े रहने के बाद, उन्होंने India में बसने का फैसला किया और 1 जनवरी 2016 को उन्हें आधिकारिक तौर पर India की नागरिकता प्रदान की गई. संगीत के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए India Government द्वारा 26 जनवरी 2020 को उन्हें India के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया था.
–
एनएस/पीएम
Skip to content