अजित डोभाल पर राहुल गांधी के बयान से गरमाई सियासत, धामी बोले-देशहित दलगत राजनीति से ऊपर

देहरादून, 15 अक्टूबर . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) पर की गई टिप्पणी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता राहुल गांधी को कभी माफ नहीं करेगी. सीएम ने अजीत डोभाल को देश का गौरव बताया है.

दरअसल, Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल पर अमर्यादित टिप्पणी की है. राहुल गांधी ने एनएसए को देश का विलेन बताया है. इसके बाद से सियासत तेज हो गई है.

Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के सपूत और देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का अपमान करने वालों को यह समझ लेना चाहिए कि राष्ट्र की सुरक्षा और देश का स्वाभिमान किसी भी Political दल की सियासत से कहीं ऊपर है.

धामी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि विदेश की धरती पर जाकर देश की छवि धूमिल करना और सेना के शौर्य तथा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सवाल उठाना राहुल गांधी की राष्ट्रविरोधी सोच को दर्शाता है.

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने हमेशा देश की सुरक्षा और राष्ट्रसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. ऐसे में राज्य के गौरव और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर की जा रही टिप्पणी न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि देशवासियों की भावनाओं को भी आहत करने वाली है.

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर सैन्यभूमि उत्तराखंड के बढ़ते मान, सम्मान और स्वाभिमान से राहुल गांधी को इतनी दिक्कत क्यों है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर राजनीति करना उचित नहीं है और देशहित को दलगत राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए. उन्होंने social media पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा की टिप्पणी से उत्तराखंड की जनता माफ नहीं करेगी.

–

एएसएच/