अजय राय को सहारनपुर जाने से रोका, सड़क पर बैठे तो पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत किया गिरफ्तार

Lucknow, 7 सितंबर . उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय को Police ने Monday को सहारनपुर जाने से रोक दिया. सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद के ध्वस्तीकरण की घटना के बाद मस्जिद कमेटी के सदस्यों और पीड़ितों से मुलाकात के लिए जा रहे राय को माल एवेन्यू चौराहे पर भारी Police बल ने रोक लिया.

विरोध में वह सड़क पर बैठ गए, जिसके बाद Police ने उन्हें सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में लेकर Police लाइन पहुंचाया.

कांग्रेस के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी कांग्रेसजनों को बाद में Police लाइन से छोड़ दिया गया. इसके बाद अजय राय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ Lucknow के ईको गार्डेन पहुंचे, जहां अनुसूचित जाति विभाग की ओर से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में शामिल हुए.

पार्टी का दावा है कि यह धरना Monday को सातवें दिन भी जारी रहा. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से सहारनपुर के लिए रवाना हुए अजय राय को माल एवेन्यू चौराहे पर Police ने आगे जाने से रोक दिया. इस दौरान वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने Police कार्रवाई का विरोध किया.

स्थिति तब और गरमा गई जब राय सड़क पर ही बैठ गए और सहारनपुर जाने की मांग पर अड़े रहे. इसके बाद मौके पर मौजूद Police बल ने राय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बस में बैठाकर Police लाइन पहुंचाया.

Police लाइन ले जाए जाने के बाद अजय राय ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ Government पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि Government पीड़ितों की आवाज उठाने वाले विपक्षी नेताओं को रोक रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सहारनपुर जा रहा था और उन्हें भी वहां पहुंचना था, लेकिन Government ने रास्ते में ही रोक दिया. राय ने कहा, “रास्ता रोक सकते हैं, आवाज नहीं दबा सकते.”

उन्होंने आरोप लगाया कि Government जनआकांक्षाओं पर विफल होने के कारण डर गई है. कांग्रेस पीड़ितों की लड़ाई आगे भी लड़ती रहेगी. Police लाइन से निकलने के बाद राय और अन्य कांग्रेस नेता ईको गार्डेन पहुंचे. यहां उन्होंने कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग की ओर से चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने में हिस्सा लिया.

कांग्रेस के मुताबिक, यह धरना उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर शुरू किया गया है.

पार्टी का आरोप है कि मंच के शुद्धिकरण के लिए जिम्मेदार भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय कांग्रेस नेता एवं Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई.

कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने और कथित दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. अनिश्चितकालीन धरने का नेतृत्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन एवं सांसद तनुज पुनिया कर रहे हैं.

विकेटी/डीकेपी