अजय देवगन की ‘दृश्यम : द कन्क्लूजन’ का दूसरा गाना ‘मुस्कुरा दो’ आया सामने, लकी अली ने बिखेरा जादू

Mumbai , 23 सितंबर . Actor अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘दृश्यम : द कन्क्लूजन’ के मेकर्स ने Wednesday को ‘मुस्कुरा दो’ गाना रिलीज कर दिया. यह गाना विजय सालगांवकर के आसपास के सस्पेंस और टेंशन से हटकर उसके परिवार पर फोकस करता है, जिसके लिए वह लड़ता आ रहा है.

इस गाने को लकी अली ने अपनी आवाज में गाया है, रोचक कोहली ने कंपोज किया है और मनोज मुंतशिर ने लिखा है. ‘मुस्कुरा दो’ सालगांवकर परिवार के बीच के प्यार, अपनापन और एकजुटता को दिखाता है और विजय की जिंदगी के सुकून भरे पलों की झलक देता है.

लकी अली इस गाने में एक पुरानी यादों वाली मिठास लेकर आए हैं. साथ ही यह अजय देवगन के साथ उनका पहला म्यूजिकल कोलैब भी है, जो गाने को खास बनाता है.

लकी अली ने कहा, “‘मुस्कुरा दो’ दिल को अच्छी तरह से छूता है. इसमें एहसास पहले से ही मौजूद हैं, जिस वजह से हमने इमोशन को जबरदस्ती दिखाने की कोशिश नहीं की है. इस गाने ने मुझे परिवार के साथ उन पलों की याद दिला दी, जहां खुश होने के लिए कुछ खास होना जरूरी नहीं है. मैं अपनी गायकी के जरिए इसी एहसास को करीब रखना चाहता था और गाने को जितना हो सके नेचुरल रहने देना चाहता था.”

कंपोजर रोचक कोहली ने कहा, “जब मैंने ‘मुस्कुरा दो’ पर काम शुरू किया, तो मुझे पता था कि इसे एक फैमिली सॉन्ग जैसा लगना चाहिए. ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ जैसी गंभीर और थ्रिलर फिल्म में इतनी गर्मजोशी वाला गाना बनाना एक अलग तरह का प्रेशर था. मैं चाहता था कि धुन में अपनापन हो, लेकिन वह बहुत आसान भी लगे. कहानी में बहुत टेंशन है, इसलिए इस गाने को थोड़ा खुलकर सांस लेने और एक अलग एहसास देने की जरूरत थी. जब लकी अली इस गाने से जुड़े, तो गाने का इमोशनल मूड बिल्कुल साफ हो गया.”

गीतकार मनोज मुंतशिर ने कहा, “मैं बार-बार इसी ख्याल पर लौट रहा था कि परिवार अक्सर बहुत छोटी-छोटी बातों से बनता है. कमरे के दूसरे कोने से एक मुस्कान, साथ बैठना, बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह देना, यही वो चीजें हैं, जो हमें याद रहती हैं. वहीं से मेरे लिए ‘मुस्कुरा दो’ बना. मैं चाहता था कि शब्द फिल्मी न लगकर जिंदगी के करीब और बातचीत जैसे लगें.”

‘मुस्कुरा दो’ फिल्म के पहले गाने ‘विंगांसा’ से बिल्कुल अलग है. ‘विंगांसा’ में फिल्म का डार्क और बदले वाला मूड दिखाया गया था, जबकि यह नया गाना प्यार और सुकून भरा है. ‘दृश्यम : द कन्क्लूजन’ फिल्म ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का तीसरा और आखिरी चैप्टर है.

–

एनएस/एबीएम