अजमेर में इजराइली महिला पर्यटक से दुर्व्यवहार में चार आरोपी गिरफ्तार, पुराना वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

jaipur, 29 सितंबर . Rajasthan Police ने अजमेर में इजराइली पर्यटक के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

अधिकारियों ने Tuesday को बताया कि आरोपियों का वीडियो social media पर वायरल हुआ था, जिसमें वे किशनगढ़ डंपिंग यार्ड में एक इजराइली महिला पर्यटक से बदसलूकी करते और आपत्तिजनक बातें कहते हुए दिखाई दे रहे थे.

किशनगढ़ डंपिंग यार्ड अजमेर जिले में पर्यटकों के आकर्षण का एक लोकप्रिय केंद्र है. वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए गांधीनगर Police ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर राजकुमार की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की.

इस घटना के बाद, अजमेर रेंज के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ Police डॉ. रवि और जिला Police अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल की देखरेख में एक Police टीम बनाई गई.

यह ऑपरेशन एडिशनल एसपी (ग्रामीण) डॉ. लालचंद कायल और किशनगढ़ सर्कल ऑफिसर धर्मराज चौधरी की निगरानी में चलाया गया और गांधीनगर एसएचओ अनिल शर्मा ने इसका नेतृत्व किया.

एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि Police टीम ने तकनीकी विश्लेषण और एक विश्वसनीय मुखबिर से मिली जानकारी के जरिए चार अज्ञात संदिग्धों की पहचान की. इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. उनकी पहचान किशनगढ़ के रहने वाले मोहम्मद फुरकान (25), मोहम्मद अनीस (21), फरहान (24) और अख्तर अली (22) के तौर पर हुई है.

Police ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से घटना में उनकी भूमिका और वीडियो रिकॉर्ड करने व उसे फैलाने से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में पूछताछ की जा रही है. आरोपियों ने जांचकर्ताओं को बताया कि वीडियो तीन वर्ष पुराना है, लेकिन अब वायरल हुआ है.

इस बीच, इजराइली पर्यटक ने एक संदेश में कहा कि उन्हें India से बहुत प्यार है और वह छह महीने तक देश में रहीं. उन्होंने कहा कि इस अप्रिय घटना के बावजूद वह फिर से India आना चाहती हैं. उन्होंने उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए Rajasthan Police का धन्यवाद किया.

अजमेर Police ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा और सम्मान को प्रभावित करने वाली या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली गलत हरकत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

–

डीके/