अग्निवीर योजना पर अखिलेश के बयान को लेकर भाजपा का पलटवार, बोले-‘लोगों को गुमराह न करें’

Patna, 22 नवंबर . बिहार Government के मंत्री दिलीप जायसवाल ने Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अग्निवीर योजना को लेकर की गई टिप्पणी पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है. Samajwadi Party का काम केवल लोगों को भड़काना और गुमराह करने वाला प्रचार करना रह गया है. केंद्र Government अग्निवीरों की चिंताओं से अवगत है और उनके हितों का ध्यान रख रही है. ऐसे में अखिलेश यादव को बयान देकर लोगों को गुमराह करने की जरूरत नहीं है.

बिहार Government के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि अग्निवीर योजना को लेकर देश में पहले ही काफी चर्चा हो चुकी है. India Government इस योजना से जुड़े मुद्दों और अग्निवीरों की चिंताओं पर गंभीरता से ध्यान दे रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष बिना किसी ठोस मुद्दे के केवल Political बयानबाजी कर रहा है.

कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस और राजद पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद कई मामलों में सवालों के घेरे में रही है. वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव सात से दस दिनों तक अपने घर से बाहर नहीं निकले थे. उन्होंने राहुल गांधी पर भी राजद को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि जो लोग शीशे के घरों में रहते हैं, उन्हें दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए. कांग्रेस भाजपा और एनडीए पर जो आरोप लगा रही है, उन गलतियों को वह खुद भी कर चुकी है. इसलिए कांग्रेस को दूसरों को नसीहत देने के बजाय पहले अपने भीतर झांकना चाहिए.

नीतीश सेतु को लेकर तेजस्वी यादव के बयान पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि इस परियोजना में विपक्ष का क्या योगदान है? राजद 15 साल तक बिहार की सत्ता में रहा. यदि इस पुल की जरूरत थी तो उस दौरान इसका निर्माण क्यों नहीं कराया गया?

संजय झा ने कहा कि नीतीश सेतु की परिकल्पना Chief Minister नीतीश कुमार ने वर्ष 2014-15 में की थी. उन्होंने परियोजना की पूरी रूपरेखा तैयार कराई और इसके हर पहलू को अंतिम रूप दिया. महात्मा गांधी सेतु पर लगातार लगने वाले जाम से उत्तर बिहार के लोगों को राहत दिलाने के लिए एक और पुल की जरूरत महसूस की गई थी. नीतीश कुमार ने इस परियोजना को मंजूरी दी और आज यह पुल बनकर तैयार है. उन्होंने कहा कि इसका श्रेय नीतीश कुमार को ही जाता है.

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि राज्य के चार कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं. पूर्व एमएलसी और प्रदेश सचिव अर्जुन साहनी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं भीम साहू को राष्ट्रीय सचिव और अजय गुप्ता को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय संगठन में बिहार की भूमिका लगातार बढ़ रही है. इसके लिए उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया.

उन्होंने कहा कि विपक्ष एनडीए की एकजुटता से भी परेशान है. आज एनडीए देश और बिहार में एकजुट होकर Government चला रहा है और अपने कार्यक्रम भी मिलकर आयोजित करता है. इसके विपरीत कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों में बिखराव है. कांग्रेस और राजद अलग-अलग कार्यक्रम कर रहे हैं. चुनाव के दौरान भी विपक्षी दलों के बीच एकजुटता दिखाई नहीं देती.

–

पीएम