अग्निवीरों से जुड़े फैसले को लेकर शिवसेना ने सरकार को सराहा, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

New Delhi, 5 नवंबर . शिवसेना प्रवक्ता अरुण सावंत ने अग्निवीरों को 4 साल की सेवा के बाद स्थायी नौकरी देने के केंद्र Government के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे विपक्ष का यह आरोप गलत साबित हो गया कि अग्निवीरों को सड़क पर छोड़ दिया जाएगा. उन्होंने Maharashtra Government की ओर से किसानों को दी गई 7,500 करोड़ रुपए की अग्रिम सहायता का भी जिक्र किया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर झूठा नैरेटिव फैलाने का आरोप लगाया.

शिवसेना प्रवक्ता अरुण सावंत ने कहा, “जो अग्निवीर सेवा कर रहे हैं. उन्हें पहले डर था कि आगे क्या होगा. इसे लेकर देश के Prime Minister मोदी ने कैबिनेट में मंजूरी दी कि जिस अग्निवीर ने अपनी चार साल की सेवा पूरी कर ली है, उन्हें स्थायी रूप से सेना में ही नौकरी दी जाएगी और स्थायी सेवा करने वालों की मान्यता मिलेगी. इससे क्या होने वाला है? देश में विपक्ष जो झूठे आरोप लगा रहा था कि अग्निवीरों को सेवा के बाद सड़क पर छोड़ दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं है. उनकी नौकरियां अब स्थायी रूप में मानी जाएंगी. बेरोजगारी कम करने के लिए Government ने यह कदम उठाया है. इस कदम का मैं पूरे Maharashtra की ओर से स्वागत करता हूं.”

उन्होंने कहा कि यह बहुत ही अच्छी बात है. Maharashtra Government और महायुति Government ने जो वादा किसानों से किया था कि हम आपके पीछे डटकर खड़े रहेंगे, आप चिंता मत कीजिए, उसे निभाते हुए Maharashtra Government ने किसानों को बांटने के लिए 7,500 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं. Wednesday को 3,650 हजार करोड़ रुपए किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से डाल दिए गए. पांच हजार रुपए के हिसाब से यह रकम किसानों को दी गई है. यह रकम अग्रिम सहायता के तौर पर दी गई है. यह अंतिम नहीं है. इसके बाद केंद्र Government से जो मदद आने वाली है, उसमें राज्य Government भी अपने पैसे जोड़कर किसानों के खातों में सहायता देने वाली है.

शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि दीपावली का मौका है. इस त्योहार पर किसानों की दीपावली फीकी न रह जाए, उनके घर में भी कुछ न कुछ मिठाई हो, इसलिए Government ने यह अग्रिम रकम उनके खातों में डाली है. मेरी Government से दरख्वास्त है कि जिस प्रकार से आप किसानों की मदद कर रहे हैं, उसी प्रकार किसान अपनी खेती में जो जानवर रखते हैं, चाहे गाय हो, भैंस हो या अन्य पशु, उनके लिए चारे और पानी की व्यवस्था भी जल्द से जल्द की जाए.

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अरुण सावंत ने कहा कि राहुल गांधी हर दिन कुछ न कुछ पोस्ट करके या बयान देकर इस देश और Maharashtra की जनता को गुमराह करने की कोशिश करते हैं. झूठा नैरेटिव फैलाना उनका धर्म बन गया है. एक तरफ वे कहते हैं कि इस देश में लोकतंत्र बचा नहीं है, चुनाव गलत तरीके से हो रहे हैं. अभी देखिए उनका दोहरापन. Maharashtra में किसानों और दुग्ध उत्पादकों ने जिन्हें चुनना था, उन्हें चुना. भाजपा की हार हुई, ऐसा खुद राहुल गांधी बता रहे हैं. इसका मतलब वोटिंग में किसी भी प्रकार की चोरी नहीं हो रही, यह साबित हो गया.

शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि लोकतंत्र को लेकर यह बात बिल्कुल सही है कि पूरे देश में विपक्षी दल, खासकर कांग्रेस, राहुल गांधी और उनके अन्य नेता, जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं कि संविधान खतरे में है, लोकतंत्र खतरे में है. लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है. उनके इस गलत प्रचार को रोकने के लिए भारतीय जनता पार्टी और हम शिवसेना मिलकर Maharashtra और देश के विभिन्न हिस्सों में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ रैलियां निकाल रहे हैं, ताकि जनता को सच और झूठ का फर्क समझ में आए.

उन्होंने कहा कि Maharashtra में कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) और उद्धव बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना लगातार यह नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रही है कि यहां अराजकता फैली हुई है और लोकतंत्र खतरे में है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. Maharashtra हो या देश, पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र Government और यहां Chief Minister देवेंद्र फडणवीस और उपChief Minister एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लोकतंत्र पूरी तरह मजबूत है. यहां जनता भी खुश है और किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने की कोशिश को हम सफल नहीं होने देंगे. झूठे नैरेटिव को भी फैलने नहीं देंगे.

शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वहां के Chief Minister जो अभियान चला रहे हैं या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में जो रैलियां निकाली जा रही हैं, वैसी रैलियां हर सप्ताह होनी चाहिए, क्योंकि देश की 150 करोड़ जनता को सच्चाई बताना हमारा धर्म है. केंद्र Government और Maharashtra Government लोकतंत्र को मजबूत बनाने और देश में लोकतंत्र की रक्षा करने का कार्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है.

–

एबीएम