अग्निवीरों की सेवा अवधि दो साल बढ़ाने के फैसले का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत, बताया दीपावली का तोहफा

New Delhi, 5 नवंबर . केंद्र Government की ओर से अग्निवीरों की सेवा अवधि दो साल बढ़ाने के फैसले का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया है. छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, Himachal Pradesh और दिल्ली के नेताओं ने Prime Minister Narendra Modi के इस फैसले को युवाओं के हित में ऐतिहासिक कदम बताया है. नेताओं का कहना है कि इस निर्णय से अग्निवीरों को अपने अनुभव का बेहतर इस्तेमाल करने का अवसर मिलेगा और उनके भविष्य को सुरक्षित करने में भी मदद मिलेगी.

छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णु देव साय ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi हमेशा देश के युवाओं के कल्याण के बारे में सोचते हैं. उन्होंने कहा कि अग्निवीरों की शुरुआती सेवा अवधि चार साल निर्धारित की गई थी, जिसे अब दो साल और बढ़ाने का विकल्प दिया गया है. इसके साथ ही अग्निवीरों के भविष्य और उनके लिए उपलब्ध होने वाले अतिरिक्त अवसरों एवं लाभों पर भी चर्चा की जा रही है.

वहीं, छत्तीसगढ़ के उपChief Minister अरुण साव ने इस फैसले को अग्निवीरों के लिए दीपावली का तोहफा बताया. उन्होंने कहा कि सेवा अवधि में दो साल का विस्तार एक बड़ा निर्णय है. इससे देश को अग्निवीरों के अनुभव का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government ने अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं.

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने भी केंद्र Government के फैसले की सराहना की. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक बड़ा फैसला लिया है. अग्निवीर लंबे समय से सेवा अवधि बढ़ाने की मांग कर रहे थे. ऐसे में Government का यह निर्णय स्वागत योग्य है. उन्होंने इसके लिए Prime Minister Narendra Modi का आभार जताया.

दिल्ली में BJP MP योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि विपक्ष लगातार अग्निवीर योजना को लेकर सवाल उठाता रहा है और इस पर तंज कसता रहा है. उन्होंने अग्निवीरों की सेवा अवधि दो साल बढ़ाने के फैसले के लिए Prime Minister Narendra Modi का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस निर्णय के लिए Prime Minister का आभार व्यक्त किया है. मोदी Government आगे भी अग्निवीरों को प्रोत्साहित करने और उनका समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Himachal Pradesh के जोगिंदर नगर में भाजपा प्रवक्ता पंकज जम्वाल ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि केंद्र Government ने अग्निवीरों की सेवा अवधि दो साल बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिसके बाद वे कुल छह साल तक सेवा दे सकेंगे.उन्होंने कहा कि निर्धारित चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद अग्निवीरों को नियमित सैनिक बनने का अवसर मिलेगा. इस फैसले से Himachal Pradesh के युवाओं को विशेष लाभ होगा, क्योंकि राज्य के कई परिवारों के सदस्य सशस्त्र बलों में सेवाएं दे रहे हैं.

वहीं, उत्तर प्रदेश Government के मंत्री सुरेश खन्ना ने भी केंद्र Government के फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि शुरुआत में अग्निवीरों की भर्ती चार साल के कार्यकाल के लिए की गई थी, जिसे अब दो साल और बढ़ाया गया है. उन्होंने बताया कि 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा, जबकि शेष 75 प्रतिशत को दो साल का सेवा विस्तार दिया गया है. सुरेश खन्ना ने इस फैसले के लिए Prime Minister Narendra Modi, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्र Government को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया.

–

पीएम