
New Delhi, 5 नवंबर . अग्निवीरों की सेवा अवधि चार साल से बढ़ाकर छह साल करने के केंद्र Government के फैसले का पंजाब भाजपा ने स्वागत किया है. पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने इसे युवाओं तथा देश की सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम बताया. वहीं, पंजाब लोक सेवा आयोग (पीसीएस) मुख्य परीक्षा के परिणामों में कथित अनियमितताओं को लेकर दोनों नेताओं ने भगवंत मान Government पर निशाना साधा और मामले की जांच कराने की मांग की. BJP MP नरेश बंसल ने भी पंजाब में परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच की जरूरत बताई.
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब की पहचान हमेशा से युवाओं और खेती-किसानी के लिए रही है. राज्य के लोगों की सेना में भर्ती होने की परंपरा और रुचि रही है तथा बड़ी संख्या में पंजाबी सशस्त्र बलों में सेवाएं देते रहे हैं. Prime Minister Narendra Modi और केंद्र की भाजपा Government ने अग्निवीर योजना के तहत 25 प्रतिशत युवाओं को नियमित सेना में शामिल करने का प्रावधान किया है. इसके अलावा, शेष अग्निवीरों को भी समायोजित करने की दिशा में कदम उठाया गया है. पीएम मोदी दूरदर्शी सोच के साथ फैसले लेते हैं और उन्हें पंजाब की चिंता है. इस निर्णय से राज्य के युवाओं को काफी लाभ होगा.
उन्होंने कहा कि पंजाब के युवा सेना में जाना पसंद करते हैं और उनके लिए सेना में सेवा करना प्राथमिकता रही है. ऐसे में सेवा अवधि बढ़ाने का फैसला पंजाब के युवाओं के लिए उत्साह बढ़ाने वाला साबित होगा.
भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने अग्निपथ योजना के विस्तार का स्वागत करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया यह बड़ा और अच्छा फैसला है. उन्होंने कहा कि जो युवा नियमित सेना में रहना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए अवसर मिलेगा. देश की सुरक्षा में पंजाब और पंजाबियों का हमेशा बड़ा योगदान रहा है. ऐसे में राज्य के लोग इस निर्णय का दिल से स्वागत करते हैं.
पंजाब लोक सेवा आयोग की परीक्षा के परिणामों में कथित अनियमितताओं को लेकर केवल सिंह ढिल्लों ने गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है और उम्मीदवारों का चयन क्रमवार तरीके से किया गया. चयन से बाहर रह गए अभ्यर्थी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. ढिल्लों ने इस मामले की कड़ी निंदा करते हुए तत्काल सीबीआई जांच कराने की मांग की. उन्होंने Chief Minister भगवंत मान से पद पर बने रहने को लेकर भी सवाल उठाए.
सुनील जाखड़ ने कहा कि जब नीट परीक्षा के पेपर लीक का मुद्दा उठा था, तब युवाओं के समर्थन में आवाज उठाने वाले लोग अब पंजाब पीसीएस परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर चुप हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब में पूरी पीसीएस परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित हुई है. चयनित उम्मीदवारों की सूची में क्रमवार नाम हैं और पहले दस स्थानों पर रहने वाले उम्मीदवारों का चयन हुआ है. उन्होंने यह भी दावा किया कि एक परीक्षा केंद्र से परीक्षा देने वाले 25 प्रतिशत उम्मीदवार चयनित हुए हैं.
राहुल गांधी की पंजाब के Chief Minister पर टिप्पणी के संदर्भ में सुनील जाखड़ ने भगवंत मान पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि Chief Minister विधानसभा में शराब के नशे में पहुंचे थे. जाखड़ ने सवाल किया कि Chief Minister को देखकर बच्चों और युवाओं के सामने किस तरह का आदर्श प्रस्तुत होता है. उन्होंने गुरदासपुर में पांचवीं कक्षा के एक बच्चे के शराब की बोतल लेकर स्कूल पहुंचने की घटना का उल्लेख करते हुए इसे पंजाब के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया.
जाखड़ ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व ने पंजाब को नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि पहले पंजाब की संपत्ति और अब युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है. पीसीएस परीक्षा में कथित गड़बड़ी को उन्होंने राज्य के बच्चों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मामला बताया.
वहीं, BJP MP नरेश बंसल ने पीसीएस मुख्य परीक्षा के परिणामों में कथित अनियमितताओं पर कहा कि पंजाब Government कुछ लोगों के निजी हितों के लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी सामने आना दुर्भाग्यपूर्ण है. Chief Minister भगवंत मान को इस मामले में जवाब देना चाहिए और इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए.
वहीं, ‘वोट बचाओ’ रैली में अनुपस्थित रहने के कारण यूथ कांग्रेस के 60 कार्यकर्ताओं के निलंबन पर बंसल ने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है और पार्टी को खुद इस पर विचार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि रैली में यूथ कांग्रेस की कोई खास भूमिका दिखाई नहीं दी, इसलिए इस मामले पर टिप्पणी करना जरूरी नहीं है.
–
Skip to content