
बीजिंग, 20 सितंबर . चीनी राष्ट्रीय ऊर्जा ब्यूरो द्वारा 20 सितंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल अगस्त में पूरे चीन में कुल बिजली की खपत 10 खरब 33 अरब 20 करोड़ किलोवाट-घंटे तक पहुंच गई, जो पिछले साल की इसी अवधि से 1.7 प्रतिशत अधिक है. यह फिर एक बार 10 खरब किलोवाट-घंटे से अधिक रही.
बताया जाता है कि अगस्त में विद्युत भार 1 अरब 56 करोड़ किलोवाट रहा, जो पिछले साल के पीक लोड से 4 करोड़ 96 लाख 90 हजार किलोवाट ज्यादा है.
इसमें प्राथमिक उद्योग में बिजली की खपत पिछले साल की समान अवधि से 2.7 प्रतिशथ अधिक रही. द्वितीयक उद्योग और तृतीयक उद्योग में बिजली की खपत में अलग-अलग तौर पर 2.4 फीसदी और 5.1 फीसदी का इजाफा दर्ज हुआ. वहीं, शहरी और देहाती निवासियों में बिजली की खपत में 4.0 प्रतिशत की कटौती हुई.
उद्योग में उच्च तकनीक और उपकरण निर्माण क्षेत्रों में बिजली की खपत में तेज़ी से बढ़ोतरी का रुझान बना रहा. तृतीयक उद्योग में चार्जिंग व बैटरी-स्वैपिंग सेवा और इंटरनेट डेटा सेवा में बिजली की खपत में ज़बरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
–
डीकेपी/
Skip to content