
New Delhi, 15 नवंबर . India की कूटनीति के लिहाज से आगामी सप्ताह भी काफी ‘हैपनिंग’ रहने वाला है. Prime Minister Narendra Modi के फिलीपींस दौरे से लेकर आसियान-India शिखर सम्मेलन, पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और New Delhi में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच की मेजबानी तक कई महत्वपूर्ण गतिविधियां प्रस्तावित हैं.
इन बैठकों के जरिए India दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ अपने रणनीतिक, आर्थिक और समुद्री संबंधों को नई दिशा देने के साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अपनी भूमिका को मजबूत करने की कोशिश करेगा.
Prime Minister कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, पीएम Narendra Modi 16 और 17 नवंबर को फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे. फिलीपींस के President फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर हो रही इस यात्रा के दौरान Prime Minister 17 नवंबर को 23वें आसियान-India शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. फिलीपींस इस वर्ष आसियान की अध्यक्षता कर रहा है.
India और आसियान के संबंधों को Prime Minister की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति India के दृष्टिकोण का महत्वपूर्ण आधार माना जाता है. वर्ष 2026 को India और आसियान ने समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है. ऐसे में मनीला की बैठकों में समुद्री सुरक्षा, व्यापार, संपर्क, डिजिटल अर्थव्यवस्था और क्षेत्रीय स्थिरता से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठ सकते हैं.
आसियान-India शिखर सम्मेलन में दोनों पक्ष व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे. इसके साथ ही 2026-2030 की कार्ययोजना के क्रियान्वयन और भविष्य में सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा होगी. India की प्राथमिकताओं में व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना, आपूर्ति श्रृंखला को अधिक लचीला बनाना, डिजिटल तकनीक में सहयोग बढ़ाना और समुद्री क्षेत्र में साझेदारी को विस्तार देना शामिल है.
India और आसियान के बीच समुद्री सहयोग भी इस यात्रा का महत्वपूर्ण पहलू रहेगा. फिलीपींस के साथ रक्षा सहयोग और ब्रह्मोस मिसाइल सौदा भी दोनों देशों के बढ़ते रणनीतिक संबंधों का महत्वपूर्ण उदाहरण है.
मनीला में होने वाला 21वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन भी India के लिए अहम रहेगा. इस मंच पर क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के Political, आर्थिक और सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान होगा. अमेरिका, चीन, जापान, ऑस्ट्रेलिया और आसियान देशों की मौजूदगी इसे हिंद-प्रशांत क्षेत्र की महत्वपूर्ण कूटनीतिक बैठकों में शामिल करती है. Prime Minister के दौरे के दौरान अन्य देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकातों पर भी नजर रहेगी. मीडिया रिपोर्ट्स में क्वाड नेताओं की बैठक की संभावना भी जताई गई है.
India 20 से 22 नवंबर तक New Delhi में शंघाई सहयोग संगठन के पहले सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम (सभ्यतागत संवाद मंच) की मेजबानी करेगा. इस आयोजन में सदस्य देशों के बीच साझा सभ्यतागत विरासत, सांस्कृतिक संबंधों और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी. India ने Pakistan को भी इस मंच में भाग लेने का निमंत्रण दिया है. केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने Pakistan की भागीदारी को लेकर उम्मीद जताई है.
यह मंच इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि Prime Minister Narendra Modi ने एससीओ के सदस्य देशों के बीच सभ्यतागत संवाद को बढ़ावा देने का प्रस्ताव रखा था, जिस पर संगठन के नेताओं ने सहमति जताई थी.
इस लिहाज से देखें तो आगामी सप्ताह India के लिए बहुपक्षीय कूटनीति, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी और क्षेत्रीय सांस्कृतिक संवाद के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है.
–
केआर/
Skip to content