अगर सपा और कांग्रेस गठबंधन कर भी ले, तो नतीजा 2017 जैसा ही होगा : ओम प्रकाश राजभर

Lucknow, 2 सितंबर . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और Samajwadi Party के संभावित गठबंधन को लेकर बड़ा दावा किया.

उन्होंने Wednesday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी सोच रहे हैं कि सपा आगामी चुनाव में हारने जा रही है, तो ऐसी स्थिति में इस पार्टी के साथ गठबंधन करके हम क्या करेंगे. अब अगर दोनों के बीच गठबंधन होता है, तो ये दोनों दल आपस में कितनी सीटों आपस में बांटते हैं. इससे हमें कोई लेना देना नहीं है. अगर ये दोनों गठबंधन कर भी लेते हैं, तो इन्हें कोई फायदा होने वाला है. पूरा नतीजा 2017 जैसा ही रहेगा.

वहीं, उन्होंने सपा कार्यालय में अखिलेश यादव की ओर से सीएम योगी के एआई वीडियो चलाए जाने पर भी प्रतिक्रिया दी. उनके मुताबिक, यह विनाश काले विपरीत बुद्धि का प्रतीक है. अखिलेश यादव की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है, इसलिए वह इस तरह की हरकत कर रहे हैं.

साथ ही, उन्होंने राम मंदिर में सीईओ के चयन को लेकर भी अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि यह बहुत ही अच्छी पहल है. हमें इसका स्वागत करना चाहिए.

शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में आतंकवाद को लेकर India के रुख पर भी ओम प्रकाश राजभर ने अपने विचार व्यक्त किए. उन्होंने कहा कि यह बहुत ही अच्छी बात है. हम इसका स्वागत करते हैं. India ने दुनिया के हर मंच से आतंकवाद की भर्त्सना की है. Prime Minister Narendra Modi जब कभी -भी किसी देश जाते हैं, तो वहां आतंकवाद की आलोचना करते है और लोगों को शांति का संदेश देते हैं.

इसके अलावा, उन्होंने उत्तराखंड में मदरसों पर हो रही कार्रवाई को भी उचित बताया. उनके मुताबिक, अगर किसी मदरसे के पास उचित कागजात नहीं हैं, तो उसके कागजात बनवा लें, नहीं तो उसे बंद करें.

वहीं, उन्होंने नेपाल में आई बाढ़ की त्रासदी को भी दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि नेपाल में आई बाढ़ बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. कई लोगों को इस दुखद हादसे में अपनी जान गंवानी पड़ी.

उधर, कॉकरोच जनता पार्टी आगामी 5 सितंबर को बहुत बड़ा मार्च करने जा रही थी. लेकिन, केंद्र Government से संवाद के बाद इस मार्च को टाल दिया गया है. इसके बाद दिल्ली Police ने भी Supreme Court का रुख किया. ऐसी स्थिति में केंद्र Government के इस कदम को सराहनीय माना जा रहा है. इस पर भी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है, जिसका हम स्वागत करते हैं. मैं इसे एक अच्छा कदम मानता हूं.

इसके अलावा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने Maharashtra में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में वोट चोरी का आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने कहा कि इस प्रक्रिया के दौरान जो भी गड़बड़ी हुई है, उसे सुनिश्चित किया जाना चाहिए. मौजूदा प्रक्रिया से यह साफ जाहिर हो रहा है कि वोट चोरी में चुनाव आयोग भाजपा के साथ शामिल है. इस पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि चुनाव आयोग और भाजपा अलग है. आखिर दोनों को एक साथ कैसे देखा जा रहा है?

वहीं, जीतन राम मांझी और चिराग पासवान के बीच आरक्षण को लेकर मतभेद है. इस पर भी ओम प्रकाश राजभर ने प्रतिक्रिया दी. उनके मुताबिक, जीतनराम मांझी जो भी बोल रहे हैं, बिल्कुल ठीक बोल रहे हैं. यह पूरी लड़ाई गरीब को आरक्षण देने की हो रही है, ना की अमीर की. जीतनराम मांझी चाहते हैं कि गरीबों को आरक्षण मिले और चिराग पासवान अमीरों को आरक्षण देना चाहते हैं. अब आप लोगों को अमीरों की लड़ाई लड़नी है, तो लड़िए. लेकिन, हम लोग गरीब पृष्ठभूमि से आते हैं, लिहाजा हम गरीबों की बात करेंगे.

साथ ही, उन्होंने अपने विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को सही बताया. उन्होंने कहा कि अब अगर कोई काम नहीं करेगा, तो हम उसे कैसे काम करने वाले व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं.

एसएचके/एएस