
मॉस्को, 1 नवंबर . क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने कहा कि यूक्रेन के President वोलोदिमिर जेलेंस्की अगर सच में बातचीत चाहते हैं उनका स्वागत है. वे मॉस्को आ सकते हैं. उन्होंने दावा कि रूसी President व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए कभी इनकार नहीं किया.
रूसी समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, वेस्ती के रिपोर्टर पावेल जारुबिन से बात करते हुए क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने बताया कि रूस के President व्लादिमीर पुतिन ने कभी भी वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात करने से इनकार नहीं किया है. उशाकोव ने एक सवाल का जवाब देते हुए दावा किया कि अगर जेलेंस्की फोन करें तो पुतिन उनका कॉल उठाएंगे. वे जरूर बात करेंगे. पुतिन ने कभी बातचीत से इनकार नहीं किया.
रिपोर्ट के अनुसार, उशाकोव ने यह भी कहा कि अगर जेलेंस्की रूस के President से सीधे आमने-सामने बात करना चाहते हैं तो वे मॉस्को आ सकते हैं. जेलेंस्की अलग-अलग माध्यमों से संदेश भेज रहे हैं. अगर वे सच में बातचीत करना चाहते हैं तो वे मॉस्को आ सकते हैं.
यूक्रेन के President वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक और रूसी हमले का दावा किया. उन्होंने कहा कि रूस जानबूझकर यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बना रहा है. शनिवार रात रूस ने निप्रो, विन्नित्सिया, जाइटॉमिर और खमेलनित्स्की में हमारे ऊर्जा व्यवस्था पर हमला किया. जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेन के अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर भी रूस के बड़े हमले लगातार जारी हैं.
कीव पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, President जेलेंस्की अपने अंतरराष्ट्रीय साझेदारों से बातचीत करने की योजना बना रहे हैं, ताकि उनके भंडार से 10 से 30 एयर डिफेंस मिसाइलें आपातकालीन तौर पर अस्थायी रूप से हासिल की जा सकें.
31 अक्टूबर को इस्तांबुल में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान यूक्रेनी मीडिया से बात करते हुए President ने ‘क्रम बदलने’ की एक व्यवस्था के बारे में बताया. इसका मकसद सर्दियों से पहले हथियारों की भारी कमी को पूरा करना है, क्योंकि अमेरिकी खरीद कार्यक्रम के तहत मिलने वाली मिसाइलों के उत्पादन में कई साल की देरी हो रही है.
–
एवाई/
Skip to content