अगर पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद कर दे, तो दक्षिण एशिया में कल ही शांति आ जाएगी : मनीष तिवारी

चंडीगढ़, 23 नवंबर . कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने Monday को कहा कि अगर Pakistan आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद कर दे और अपनी धरती से काम कर रहे आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करे, तो पूरे दक्षिण एशिया में शांति कायम हो सकती है.

Pakistan के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने आतंकवाद से निपटने के लिए सबूतों के आधार पर चर्चा करने और सामूहिक दृष्टिकोण अपनाने की अपील की थी.

उन्होंने दावा किया कि उनके देश में हजारों लोग चरमपंथ का शिकार हुए हैं. मलिक ने कहा था कि सभी तथ्यों और सबूतों को देशों के बीच पारदर्शी तरीके से साझा किया जाना चाहिए. उन्होंने एक ऐसा मंच बनाने का सुझाव दिया, जहां चिंताओं को रखा जा सके और उनका समाधान निकाला जा सके. उन्होंने कहा कि आतंकवाद पूरे क्षेत्र को प्रभावित करने वाली समस्या है और सभी देशों को मिलकर इसका मुकाबला करना चाहिए.

से बातचीत में तिवारी ने कहा कि अगर Pakistan आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद कर दे, तो दक्षिण एशिया में कल ही शांति आ जाएगी. मुझे याद है कि 2010 में तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने इस्लामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. उनके ठीक बगल में Pakistan के तत्कालीन विदेश मंत्री बैठे थे. उन्होंने कहा था कि जब आप अपने घर के पास सांप पालते हैं, तो देर-सवेर वे वापस आकर आपको ही डसेंगे.

उन्होंने कहा कि Pakistan के साथ बिल्कुल यही हो रहा है. 1977-78 से आपने जिन आतंकवादी संगठनों को समर्थन दिया है, उसका असर Pakistan पर किसी न किसी रूप में पड़ना ही था. अगर Pakistan आज इन संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करे और आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद कर दे, तो पूरे दक्षिण एशिया में शांति आ जाएगी.

तिवारी ने नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा पार्टी के अभियान की शुरुआत करने पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इन चुनावों में राष्ट्रीय Political मुद्दों के बजाय स्थानीय मुद्दों पर बात होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि यह न तो Lok Sabha चुनाव है और न ही विधानसभा चुनाव. यह नगर निगम का चुनाव है. इसमें नितिन नवीन उम्मीदवार नहीं हैं. न तो पीएम मोदी उम्मीदवार हैं और न ही अमित शाह. यह चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए. जैसे कि कौन सड़कों को अच्छी स्थिति में रख सकता है, सीवेज व्यवस्था को ठीक रख सकता है, पार्कों में सुधार कर सकता है, स्ट्रीट लाइटों को चालू रख सकता है और पेड़ों की छंटाई करवा सकता है.

उन्होंने कहा कि यह चुनाव बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के सुचारु रूप से काम करने को सुनिश्चित करने के लिए है. इसमें राष्ट्रीय मुद्दे या Government ने क्या किया या क्या नहीं किया, यह बात कहां से आ गई.

लोवी इंस्टीट्यूट की ‘2026 एशिया पावर इंडेक्स’ रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए तिवारी ने ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक को एक सम्मानित संस्था बताया, लेकिन कहा कि उन्होंने अभी तक यह रिपोर्ट नहीं पढ़ी है.

उन्होंने कहा कि लोवी इंस्टीट्यूट एक सम्मानित संस्था है. यह एक थिंक टैंक है. मुझे 16 साल पहले वहां जाकर बोलने का मौका मिला था. वे समय-समय पर रिपोर्ट जारी करते रहते हैं. उनके पास एक ‘टेक्नोलॉजी ट्रैकर’ और ‘ग्लोबल पावर इंडेक्स’ है. मैंने यह रिपोर्ट नहीं पढ़ी है. लेकिन इतना कहना ही काफी होगा कि 1947 से ही, वैश्विक मामलों में India की अपनी एक खास जगह रही है और इसके लिए हमें वास्तव में किसी और के समर्थन या पुष्टि की कोई जरूरत नहीं है.

–

डीकेएम/एबीएम