
Lucknow, नवंबर . उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित तीसरे मोर्चे और आगामी Political समीकरणों को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव की Political रणनीति, पीडीए गठबंधन और उनके प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने दावा किया कि भाजपा को सत्ता में आने से रोकने की ताकत दलितों और मुसलमानों के स्वाभाविक गठबंधन में है. साथ ही, उन्होंने अखिलेश यादव पर सॉफ्ट हिंदुत्व की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राम मंदिर जाकर दर्शन और आशीर्वाद लेने से उनकी सत्ता में वापसी नहीं होने वाली है.
शौकत अली ने तीसरे मोर्चे और गठबंधन की चर्चा करते हुए कांशीराम का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कांशीराम जी दलितों और मुसलमानों के गठबंधन को स्वाभाविक गठबंधन मानते थे. यही ऐसा Political गठबंधन है जो भाजपा को सत्ता में आने से रोक सकता है. उन्होंने अखिलेश यादव के पीडीए पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसके मायने लगातार बदलते रहते हैं. शौकत अली ने 2017 के विधानसभा चुनाव में Samajwadi Party और कांग्रेस के गठबंधन का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी हुई थी और उस समय ऐसा नहीं लग रहा था कि भाजपा उत्तर प्रदेश में इतनी बड़ी जीत हासिल कर पाएगी. उस समय भाजपा के पास 48 सीटें थीं, लेकिन 2017 के चुनाव में उसने 325 सीटें जीत लीं.
शौकत अली ने कहा कि 2017 में अखिलेश यादव Chief Minister थे और उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया था, लेकिन गठबंधन भाजपा को रोकने में सफल नहीं हुआ. उन्होंने सवाल किया कि जब उस समय भाजपा को नहीं रोका जा सका तो अब कौन-सी जादू की छड़ी है, जिससे उसे सत्ता से बाहर कर दिया जाएगा. भाजपा पिछले दस वर्षों से सत्ता में है और पहले से अधिक मजबूत हो चुकी है.
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव की Government आने की उम्मीदें लगातार जताई जाती रही हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 2017, 2019, 2022 और 2024 में भी अखिलेश यादव की Government आने की बातें की गईं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. उन्होंने पीडीए गठबंधन में शामिल लोगों और उसके Political प्रभाव पर भी सवाल उठाए. अली ने दावा किया कि अखिलेश यादव के परिवार के कई लोग भाजपा में चले गए हैं. उन्होंने कहा कि जब लगातार प्रयासों के बावजूद Samajwadi Party सत्ता में नहीं लौट पाई, तो अब भाजपा को रोकने का दावा किस आधार पर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए उनका प्रस्तावित गठबंधन प्रभावी भूमिका निभाएगा.
अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर शौकत अली ने कहा कि उन्हें राम मंदिर जाने और दर्शन करने से कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी आस्था के अनुसार धार्मिक स्थल पर जाने का अधिकार है. हालांकि, उन्होंने मस्जिद और बाबरी मस्जिद से जुड़े मुद्दे को उठाते हुए कहा कि उनका विश्वास है कि एक बार मस्जिद का निर्माण हो जाने के बाद उसे तोड़ दिया जाए या वहां से हटा दिया जाए, तब भी उनके लिए वह मस्जिद ही रहती है.
उन्होंने बाबरी एक्शन कमेटी के सदस्य रहे आजम खान का उल्लेख किया और कहा कि शफीकुर्रहमान बर्क जैसे नेताओं ने मस्जिद के लिए पूरी जिंदगी संघर्ष किया. इन मुद्दों के माध्यम से मुस्लिम समुदाय का भरोसा हासिल किया गया और कई नेता इसी भरोसे के आधार पर राजनीति में आगे बढ़े. अखिलेश यादव की पहले की Political सोच और आज के रुख में बदलाव दिखाई दे रहा है. अब ये बातें खुलकर सामने आ रही हैं. हालांकि, उन्होंने दोहराया कि अखिलेश यादव अयोध्या जाना चाहें तो जा सकते हैं और इसमें कोई समस्या नहीं है.
शौकत अली ने अखिलेश यादव पर सॉफ्ट हिंदुत्व की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने राम मंदिर को लेकर कहा है कि पहले दर्शन करेंगे और फिर आशीर्वाद लेंगे. शौकत अली ने इस पर कहा कि यह अच्छी बात है और उन्हें दर्शन करने जाना चाहिए. हालांकि, उन्होंने दावा किया कि कितने भी दर्शन कर लिए जाएं और आशीर्वाद ले लिया जाए, इससे Samajwadi Party की सत्ता में वापसी नहीं होने वाली. अखिलेश यादव न इस तरफ के रहेंगे और न उस तरफ के. भाजपा को रोकने का काम उनका गठबंधन करेगा.
–
Skip to content